साइबर ठगी की खबरें आप आय दिन पढ़ते या सूनते होंगे। आप इस बात से भी रूबरू होंगे कि साइबर जालसाजों ने अब ठगी के कई नए तरीके अपना रहे है।
नई दिल्ली: साइबर ठगी की खबरें आप आय दिन पढ़ते या सूनते होंगे। आप इस बात से भी रूबरू होंगे कि साइबर जालसाजों ने अब ठगी के कई नए तरीके अपना रहे है। हाल ही में पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में कुछ ऐसा हुआ है जिसपर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा। यहां लोगों के बैंक खाते में अचानक पैसे आने से लोग हैरान हो गए हैं। जी हां पश्चिम बंगाल के बर्दवान इलाके में लोगों के खाते में अच्छी-खासी रकम जमा होने का मामला सामने आया है। बता दें कि यहां कुछ लोगों के खातों में 3 हजार रुपए से लेकर 35 हजार रुपए तक जमा होने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। 333 रुपये रोज की बचत हो जाएगी 1 करोड़, ये है तरीका
बैंक अधिकारियों को भी खातें में आई रकम की जानकारी नहीं
मैसेज देखकर जब लोग बैंक पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से इन रुपयों के बारे में पूछा तो उन्हें भी इसके बारे में कुछ नहीं पता था। ये बात भी सच है कि अब तक आपने साइबर ठगी के जरिए बैंक खातों से रुपए निकाले जाने की खबरें तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन जरा सोचिए कि अचानक आपके मोबाइल पर एक मैसेज आए कि आपके बैंक खाते में किसी ने 35 हजार रुपए जमा कर दिए हैं, तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर सी बात है कुछ समय के लिए तो खुशी भी होगी। पश्चिम बंगाल के बर्दवान के लोगों का कुछ ऐसा ही हाल था। लोगों ने अपने खातों से इन रुपयों को निकालना शुरू कर दिया।
खातों में 3 हजार से लेकर 35 हजार रुपए तक जमा
जानकारी दें कि मामला पश्चिम बंगाल के बर्दवान इलाके में बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (ग्रामीण) की शाखाओं का है। जब कुछ लोगों के मोबाइल में उनके बैंक खातों में रुपए जमा किए जाने का मैसेज आया तो सभी खाताधारकों में मानों उस वक्त हड़कंप मच गया। इतना ही मैसेज देखकर जब लोग अपनी पासबुक में एंट्री कराने के लिए बैंक पहुंचे तो पता चला कि अलग-अलग खातों में 3 हजार से लेकर 35 हजार रुपए तक जमा हुए हुए हैं। आर्श्चय की बात तो यह है कि जब लोगों ने बैंक अधिकारियों से इस बारें में पूछा कि उनके खाते में ये रुपए कहां से जमा हुए तो बैंक अधिकारी भी कुछ नहीं बता पाए।
लोगों में खुशी तो मानों इस तरह जैसे लॉटरी लगी हो
मालूम हो कि इस तरह अचानक खातें में रकम जामा देख कर बैंक अधिकारी भी हैरान हो गए। बड़ी बात तो ये है कि अभी तक इन बैंक खातों में रुपए जमा करने वाले सोर्स का कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि जिन लोगों के खाते में रुपए जमा हुए हैं, उनमें से कुछ का मानना है कि ये रकम इंश्योरेंस कंपनियों ने उनके खाते में जमा की है। लेकिन फिलहाल बैंक के अधिकारी इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कह पा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बैंक खातों में पैसे आने के बाद लोग काफी खुश हैं मानों उनकी लॉटरी लग गई हो। वहीं कुछ लोगों ने तो अपने बैंक खातों से इन रुपयों को निकालना भी शुरू कर दिया है।
पहले भी इसी इलाके में जमा हुए लोगों के खाते में रुपए
इस बात से भी आपको अवगत करा दें कि बैंक खातों में अंजान सोर्स से पैसे जमा होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। आर्श्चय तो इस बात का हैं कि इससे पहले भी एक बार इसी इलाके में ऐसी घटना हो चुकी है। दरअसल जनवरी 2019 में यहां अचानक लोगों के पास उनके बैंक खातों में 5 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक जमा किए जाने का मैसेज आया। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 150 लोगों के बैंक खातों में इस तरह रहस्यमय तरीके से रुपए जमा किए गए। वहीं बैंक अधिकारियों से जब इस बारे में पूछा गया तो वो ये बताने में नाकाम रहे कि आखिर ये रुपए किसने इन लोगों के खाते में जमा किए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications