Allied Blenders IPO: पब्लिक इश्यू को कमजोर रिस्पांस, पहले दिन तक 58% भरा, 2 जुलाई को होगी लिस्टिंग

Allied Blenders IPO: प्राइमरी मार्केट में धड़ाधड़ IPO खुल रहे हैं. अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (ABD Ltd) का पब्लिक इश्यू भी खुल गया है. पहले दिन तक इश्यू को निवेशकों को सुस्त रिस्पांस मिला. अब तक 58% सब्सक्रिप्शन हुआ है. लीकर कारोबार से जुड़ी कंपनी का इश्यू 25 जून से खुला है, जोकि 27 जून को बंद हो जाएगा. इसके लिए 2 रुपए के फेस वैल्यू पर प्राइस बैंड 267 से 281 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. निवेशकों को एक लॉट में 53 शेयर मिलेंगे. शेयरों की लिस्टिंग 2 जुलाई हो गई है.

Allied Blenders IPO Subscription Status

कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIB 0.02%
NII 0.93%
रिटेल 0.73%
कर्मचारी 2.44%
कुल 0.58%

IPO से 1500 करोड़ जुटाने की योजना

Allied Blenders, व्हिस्की, ब्रैंडी, रम, वोदका और जिन बनाती है. कंपनी IPO के जरिए 1500 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. फंड जुटाने के लिए कंपनी कुल 53,380,783 शेयर जारी करेगी. फ्रेश इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपए जुटाएगी. कंपनी फ्रेश इश्यू में 35,587,189 शेयर जारी करेगी. बाकी फंड का इस्तेमाल ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाई जाएगी. OFS में मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स हिस्सा बिक्री करेंगे. OFS में 17,793,594 शेयर जारी होंगे. इसके जरिए 500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है.

Allied Blenders IPO Subscription Status

IPO फंड का कहां होगा इस्तेमाल?

ABD Ltd, IPO के जरिए जुटाई गई फंड का इस्तेमाल कर्ज भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए करेगी. DRHP में कंपनी ने बताया कि IPO से जुटाए कुल फंड में से 720 करोड़ रुपए का उपयोग कर्ज से जुड़े कार्यों के लिए करेगी. अन्य रकम का इस्तेमाल कार्पोरेट कार्यों के लिए होगा. IPO में क्वालिफायड इंस्टीट्युशनल बायर्स यानी QIB के लिए 50% हिस्सा रिजर्व होगा. साथ ही नॉन-इंस्टीट्युशन बिडर्स के लिए 15% और रिटेल निवेशकों के लिए 35% हिस्सा रिजर्व होगा.

देशभर में है कंपनी की मौजूदगी

Allied Blenders IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स ICICI सिक्योरिटीज, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और ITI कैपिटल हैं. जबकि IPO के लिए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है. कंपनी की मौजूदगी देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है, जहां 79329 रिटेल आउटलेट हैं. ये आंकड़े 31 मार्च 2023 तक के हैं.

ग्लोबल लेवल पर कारोबार में अव्वल

DRHP फाइलिंग में लीकर कंपनी ने बताया कि FY14-22 के दौरान सालाना सेल्स वॉल्युम के लिहाज से कंपनी देश की तीसरी सबसे बड़ी इंडियन मेड फॉरेन लीकर यानी IMFL है. डिस्ट्रिब्युशन पहुंच और बिक्री के लिहाज ये कंपनी भारत की 4 बड़ी स्प्रिट कंपनियों में शुमार है. साथ ही 11.8% मार्केट शेयर के साथ प्रमुख IMFL एक्सपोर्टर भी है.

बड़े ब्रांड्स के बूते तोड़ रिकॉर्ड्स

ABD ब्रांड्स की शुरुआत साल 1988 में हुई, जब कंपनी ने ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड की व्हिस्की लॉन्च की थी. 31 दिसंबर 2023 तक के आंकडों के मुताबिक कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल 16 बड़े ब्रांड्स शामिल हैं. साल 2016 से 19 के दौरान ऑफिसर्स च्वॉइस व्हिस्की सालाना बिक्री वॉल्युम के लिहाज से दुनियाभर में पहले पायदान पर रहा. बड़े ब्रांड्स में Officer's Choice Whisky, Sterling Reserve, ICONiQ Whisky और Officer's Choice Blue शामिल हैं.

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+