
Allotment of land in Noida Medical Device Park: नोएडा के पास बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में 59 कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है। यह कंपनियां अपना कारोबार स्थापित करने के लिए यहां पर करीब 415 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।
अधिकारियों के अनुसार इस निवेश से लगभग 5,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के पास यमुना एक्सप्रेसवे के साथ सेक्टर 28 में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित किया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 26 अप्रैल को आवंटियों को आवंटन पत्र सौंप दिए हैं।
यूपी सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि गौतम बौद्ध नगर में 350 एकड़ के क्षेत्र में बनने वाला मेडिकल डिवाइस पार्क न केवल चिकित्सा उपकरणों का निर्माण करेगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। अधिकारी ने कहा कि पार्क में निर्मित होने वाले चिकित्सा उपकरणों की सूची काफी व्यापक और विविध है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अनुसार, यहां बनने वाले उपकरणों में आर्थोपेडिक इम्प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एनेस्थीसिया सुई और किट, एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, स्पाइनल इम्प्लांट, एक्स-रे मशीन, एंडोस्कोपिक, गैस्ट्रोलॉजी मेडिकल डिवाइस, बाइलरी स्टेंट, आईसीयू वेंटिलेटर, ईसीजी मशीन शामिल होंगे। .
इसके अलावा यहां पर ट्रॉमा मैनेजमेंट इम्प्लांट, कोरोनरी स्टेंट, हेमोडायलिसिस किट, हार्ट-लंग बाईपास किट, कैंसर केयर इक्विपमेंट, वीडियो कोल्पोस्कोपिक मशीन, कीमोथेरेपी डिवाइस, रेडियोलॉजी डिवाइस, न्यूक्लियर इमेजिंग डिवाइस, इंट्रोक्युलर लेंस आदि जैसे भी मेडिकल डिवाइस इस पार्क में बनाए जाएंगे।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर ने कहाकि कम बजट वाले उद्योगपतियों की मदद करने के लिए प्राधिकरण की तरफ दो फ्लैटेड कारखानों का निर्माण किया जा रहा है। यह छोटे और मध्यम उद्यमों को व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जो राज्य में चिकित्सा उपकरण उद्योग में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि यह रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा और राज्य के आर्थिक विकास में योगदान देगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications