नई दिल्ली, फरवरी 21। बीते सालों में भारतीय ने दिग्गज विदेशी कंपनियों में बड़ी उपाधियां हासिल की हैं। इन कंपनियों में गूगल, ऐप्पल, अमेजन आदि शामिल हैं। इन कंपनियों में भारतीय मूल के लोगों ने भी टॉप पोस्ट तक प्राप्त की हैं। कई भारतीय ऐसे भी हैं जिन्हें दिग्गज टेक कंपनियों में काफी बड़े पैकेज मिले हैं। हाल ही में एक और भारतीय ने अमेरिकी दिग्गज कंपनी अमेजन में एक बड़ा पैकेज हासिल किया है। बड़ी बात यह है कि इस शख्स की आयु केवल 20 वर्ष है, जिसकी बीटेक भी कंप्लीट नहीं हुई है। मगर अमेजन ने उसे हायर कर लिया है।
कितने का है पैकेज
हम बात कर रहे हैं 20 वर्षीय दीपक शर्मा की। दीपक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी यूनीवर्सिटी से एफिलिएटेड इंस्टिट्यूशन, अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद में चौथे वर्ष के बीटेक छात्र हैं। दीपक शर्मा को अमेज़न, डबलिन ने सालाना 1.13 करोड़ रुपये के पैकेज पर हायर किया है। 20 वर्षीय छात्र के लिए एक बड़ी कामयाबी है।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग स्टूडेंट
दीपक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र हैं। वे आने वाले सितंबर में आयरलैंड में अमेजन ऑफिस में एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में शामिल हो जाएंगे। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार दीपक कहते हैं कि वे बहुत खुश महसूस कर रहे हैं। उनके अनुसार उनकी चार साल की मेहनत रंग लाई है। दीपक के पिता खुर्जा विकास प्राधिकरण में सरकारी कर्मचारी हैं। जबकि उनकी माता हाउसवाइफ हैं।
कैसे किया अप्लाई
अहम सवाल यह भी है कि दीपक ने कैसे अमजेन तक का सफर तय किया। दीपक ने बताया कि उन्होंने अमेजन करियर पेज ऐप के माध्यम से इस नौकरी के लिए आवेदन किया। वे कहते हैं कि निरंतरता और कड़ी मेहनत सफलता की कुंजी है। अपनी तैयारी पर चर्चा करते हुए दीपक ने कहा कि इंटरव्यू की तैयारी और पढ़ाई ऑनलाइन रही। हालांकि कोरोना महामारी के कारण ग्रुप स्टडीज में थोड़ी कठिनाई आई। लेकिन ऐप गूगल मीट और जूम ने इस दिक्कत को दूर दिया।
और भी कंपनियों में हुआ सिलेक्शन
ऐसा नहीं है कि दीपक का प्लेसमेंट सीधे अमेजन डबलिन में हुआ। बल्कि इससे पहले उन्हें अमेजन इंडिया में सिलेक्ट कर लिया गया था। मगर इसमें पैकेज केवल 45 लाख रु का ही था। कॉग्निजेंट, डेलॉयट और इंफोसिस भी वो कंपनियां हैं, जिनमें दीपक ने जॉब हासिल कर ली थी। मगर उनकी मेहनत और किस्मत उन्हें अमेजन डबलिन तक ले गयी। वे बताते हैं कि अमेजन डबलिन में उनका प्लेसमेंट ऑफ कैंपस ड्राइव में हुआ।
किया जाएगा सम्मानित
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी यूनीवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्रा के अनुसार बहुत जल्द दीपक को सम्मानित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है, जिसके मुताबिक दीपक पढ़ाई में काफी शानदार रहे हैं। दीपक ने 10वीं और 12वीं दोनों में 90 फीसदी अंक हासिल किए थे। जहां तक अमेजन डबलिन में हायरिंग का सवाल है तो यह एक लंबा प्रोसिजर रहा। जैसे कि पहले उनका ऑनलाइन असेसमेंट किया गया। इसके बाद तीन राउंड इंटरव्यू हुए। हाल ही में फाइनल रिजल्ट जारी किए गए। दीपक के अलावा 25 लाख रु सालाना पैकेज पर इंस्टिट्यूट के 27 और छात्रों का सिलेक्शन हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications