नई दिल्ली, जनवरी 4। भला कौन ऐसा व्यक्ति है जो अमीर बनने के सपने नहीं देखता? या उससे भी आगे बढ़ कर कहें कि भला ऐसा कौन होगा जो अमीर न बनना चाहे? नौकरी, कारोबार या निवेश हर चीज लोग पैसा कमाने के लिए ही करते हैं। पर यदि किसी के पास खूब सारा पैसा आ जाए और वो अमीर कर बोर होने लगे तो क्या हो? सुनने में ये बात अजीब लग सकती है, मगर ये हकीकत है। दरअसल एक शख्स अमीर बन गया और अब वो करोड़पति बन कर हो रहा है। जानते हैं इस शख्स के बारे में।
बिटकॉइन ने बनाया अमीर
ब्रिटेन के रहने वाले एक व्यक्ति ने सारी जिंदगी की अपनी बचत बिटकॉइन में लगा दी। इससे हुआ यह कि वे बहुत जल्दी करोड़पति बन गया। इसके बाद उसने अपनी नौकरी भी छोड़ दी। भला करोड़पति बन कर कौन नौकरी करेगा। मगर अब वो अमीर बन जाने के बाद बोर हो रहा है। इस शख्स का कहना है कि अमीर होना बोरिंग है। डेली स्टार के अनुसार इस करोड़पति का कहना है कि उसे ऐसा लगता है कि जैसे उसने किसी "चीट कोड" का उपयोग किया है और वे इस दौलत और किस्मत के लायक नहीं है जिससे उसे बहुत सारा पैसा मिल गया है।
कंटेंट क्रिएटर के तौर पर किया काम
अमीर होने से पहले उस व्यक्ति ने लगभग एक दशक तक कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम किया। अपने करियर से वे आलीशान होटल, शानदार डिनर और दुनिया भर में घूम सका। हालांकि बिटकॉइन से ढेर सारा पैसा कमाने के बाद, उसने देखा कि उसकी इनकम लगभग 25,000 पाउंड से बढ़ कर इस राशि की दस गुना हो गयी है। एक समय वे किसी महंगी चीजों का कभी स्वाद नहीं ले पाया था। इसके बजाय हर साल अपने वेतन का एक हिस्सा बचाता था।
2014 में बदली किस्मत
2014 में उसे बिटकॉइन के बारे में पता चला और उसने अपनी सारी बचत इसमें लगा दी। ये एक बहुत ही जोखिम भरा कदम था। बिटकॉइन के बारे में जानने वाला हर कोई जानता है कि सभी क्रिप्टो की तरह बेहद अस्थिर होती हैं। इसलिए इनकी कीमत जल्दी से ऊपर या नीचे जा सकती है, जिसमें जोखिम का स्तर बहुत अधिक होता है। मगर इस शख्स ने दांव लगाया।
अच्छे से रिसर्च की
इस शख्स ने बिटकॉइन के बारे में जो भी मिला उसे पढ़ा और खूब जानकारी हासिल की। तीन साल के बाद,2017 तक वह टैक्स के बाद लगभग 2 मिलियन पाउंड (करीब 20 करोड़ रु) निकालने की स्थिति में आ था। उस समय वे ये सीखने की कोशिश कर रहा था कि कैसे ब्याज पर जिंदगी बिताई जाए और जिम्मेदारी से निवेश किया जाए। उसने यूएस इक्विटी/विदेशी इक्विटी/बॉन्ड्स के एक साधारण तीन-फंड इंडेक्स-आधारित पोर्टफोलियो में सब कुछ लगा दिया।
और बढ़ गयी दौलत
2019 तक उसके पास 26 मिलियन पाउंड (26 करोड़ रु )की भारी कमाई की और काम से छुट्टी लेकर यात्रा करने, दोस्तों से मिलने और नए शौक शुरू करने तक का समय लिया। मगर इस सब से एक चीज हुई और वो है बोरियत। अपनी दौलत के बावजूद, इस आदमी का कहना है कि अब उसके पास "दो गुनी समस्या" है क्योंकि वह सिर्फ पैसे के साथ अपने जीवन के उत्साह को फिर से नहीं तैयार कर सकता है, जबकि वे यह भी महसूस करता है कि वह इतने पैसों के लायक नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications