नई दिल्ली, दिसंबर 15। क्रिप्टोकरेंसी की अगर बात की जाए तो बिटकॉइन का नाम सबसे पहले जहन में आता है। बिटकॉइन वो क्रिप्टोकरेंसी है, जिसने कई लोगों की जिंदगी बदल दी है। एक ऐसे ही व्यक्ति हैं पीटर सैडिंगटन। पीटर सैडिंगटन ने कुछ साल पहले केवल 8 हजार रु के बिटकॉइन खरीदे थे, जिससे बाद में कुछ साल बाद 1.5 करोड़ रु लैम्बोर्गिनी कार खरीद पाए। जानते हैं उनकी पूरी कहानी।
अमेरिका के पीटर सैडिंगटन
अटलांटा, जॉर्जिया के एक कंप्यूटर कोडर 39 वर्षीय पीटर सैडिंगटन ने डिजिटल कॉइन बिटकॉइन की कीमत सात वर्षों में 320,000 प्रतिशत बढ़त के बाद अपनी पसंदीदा सुपरकार खरीदी। पीटर ने 2011 में 115 डॉलर या करीब 8 हजार रु से कम के 45 बिटकॉइन खरीदे। तब इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 90 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
1.5 करोड़ रु में खरीदी कार
बाद में पीटर ने 2018 में 1.5 लाख यूरो यानी करीब 1.5 करोड़ रु में लैम्बोर्गिनी कार खरीदी। अविश्वसनीय रूप से, आज उनके 45 बिटकॉइन की कीमत 14.61 करोड़ रु से अधिक होती। कंप्यूटर साइंस की स्टडी करने वाले पीटर ने इस करेंसी पर रिसर्च करना तब शुरू किया जब यह 3 डॉलर या करीब 210 रु तक गिर गयी थी। उन्होंने सीएनबीसी को बताया था कि एक टेक्नोलॉजिस्ट और नई तकनीक के साथ जोखिम भरा दांव लगाना पसंद करने वाले व्यक्ति के रूप में, मुझे लगा कि यह वास्तव में दिलचस्प है।
अब भी ढेरों बिटकॉइन हैं
पीटर के पास अब भी ढेरों बिटकॉइन हैं। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें इस पर रिसर्च करने में लगभग एक महीने का समय लगा। उन्होंने कोड को समझा और व्हाइट पेपर को समझा। हालांकि पीटर यह नहीं बताया कि उनके पास वर्तमान में कितने बिटकॉइन हैं, लेकिन अब से 3 साल पहले उनके पास 1,000 से अधिक बिटकॉइन खरीदे थे। उन्होंने कहा कि वह इस कॉइन के "लॉन्ग टाइम" खरीदार हैं और वर्षों से हर शुक्रवार को नई क्रिप्टो खरीद रहे हैं। तो अंदाजा लगाइए कि आज उनके पास कितने कॉइन होंगे, जिनकी वैल्यू कितनी होगी।
यूट्यूब पर चैनल
पीटर के क्रिप्टोकरेंसी के दो यूट्यूब चैनल भी हैं। अपनी सुपरकार खरीद के बारे में बोलते हुए, पीटर ने पुष्टि की कि उन्होंने बिटकॉइन का उपयोग करके इसके लिए भुगतान किया है। कार एक व्यक्ति के कंसाइनमेंट के लिए थी और उसने सीधे बिटकॉइन लिया। उनके लिए यह एक बेहतरीन मार्केटिंग टूल है। लेम्बोर्गिनी डीलरशिप के महाप्रबंधक के अनुसार उनकी कंपनी वास्तव में क्रिप्टो को भुगतान के रूप में स्वीकार नहीं करती है, लेकिन निजी मालिकों और खरीदारों के बीच डील्स की सुविधा प्रदान करती है।
20 हजार जगहों पर क्रिप्टो में लेन-देन
वेबसाइट कॉइनमैप के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 20,000 ऐसी जगह हैं जहाँ आप दुकानों के साथ-साथ ऑनलाइन भी डिजिटल करेंसी का उपयोग कर सकते हैं। कुछ यूके कार डीलरशिप बिटकॉइन को अपने वाहनों के भुगतान के रूप में स्वीकार करते हैं। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार फर्म टेस्ला ने पहले डिजिटल कॉइन को भुगतान के रूप में स्वीकार किया था। हालांकि एलोन मस्क ने इसे बाद में रद्द कर दिया गया, क्योंकि करेंसी का खनन पर्यावरण के लिए खराब है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications