नई दिल्ली, अगस्त 31। स्मॉल-कैप पेपर कंपनी रुचिरा पेपर्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए डिविडेंड का भुगतान करने के लिए रिकॉर्ड तारीख भी तय कर दी है। इस पेपर कंपनी ने बताया है कि निदेशक मंडल ने एक शेयरधारक द्वारा रखे गए प्रत्येक 10 शेयरों के लिए 1 बोनस शेयर को मंजूरी दी है। बात करें डिविडेंड की उसके भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि 10 सितंबर 2022 तय की है।
डबल-डबल फायदा
रुचिर पेपर्स के शेयरधारकों को डबल-डबल फायदा होने जा रहा है। एक तो डिविवेंड मिलेगा और दूसरे फ्री में बोनस शेयर मिलेंगे। इस स्मॉल-कैप कंपनी ने भारतीय शेयर बाजार के एक्सचेंजों को बोनस शेयरों और डिविडेंड भुगतान करने को लेकर सूचित कर दिया है। बोनस शेयर कैसे मिलेंगे ये समझ लीजिए। जिन लोगों के पास भी कंपनी के शेयर हैं, उन्हें हर 10 शेयरों पर एक फ्री बोनस शेयर मिलेगा। यदि आपके पास 100 शेयर हैं तो आपको 10 शेयर फ्री में मिलेंगे।
क्यों जारी किए जाते हैं बोनस शेयर
शेयरधारकों को बोनस शेयर तब इश्यू किए जाते हैं जब कंपनियों के पास नकदी की कमी होती है और शेयरधारकों को नियमित आय की उम्मीद होती है। शेयरधारक बोनस शेयर बेच सकते हैं और अपनी पैसों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कंपनी के रिजर्व के पुनर्गठन के लिए भी बोनस शेयर जारी किए जा सकते हैं। बोनस शेयर जारी करने में कैश फ्लो शामिल नहीं होता है। यह कंपनी की शेयर पूंजी को बढ़ाता है लेकिन उसकी शुद्ध संपत्ति को नहीं।
पैसा कर दिया कई गुना
रुचिर पेपर्स का शेयर करीब 16 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 22 दिसंबर 2006 को लिस्ट हुआ था। उस दिन इसका रेट 21.95 रु पर था, जबकि कल यह 146.95 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 569.48 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 6.69 लाख रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
1 साल का रिटर्न
रुचिर पेपर्स का शेयर 1 साल में भी काफी अच्छा रिटर्न देने में कामयाब रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 31 अगस्त 2021 को 79.35 रु पर था। जबकि कल यह 146.95 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 85.19 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 1.85 लाख रु से अधिक बन गए हैं।
नुकसान भी कराया है
मगर ऐसा नहीं है कि रुचिर पेपर्स के शेयर ने निवेशकों को नुकसान नहीं कराया है। बीते 5 सालों में इसका रिटर्न निगेटिव करीब 8 फीसदी रहा है। इसका 10 साल का रिटर्न बहुत शानदार रहा है। ये बीते 10 सालों में 1332.56 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 398.95 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 163 रु और निचला स्तर 69.90 रु रहा है। इसका शेयर 1 महीने में 15.16 फीसदी और 6 महीनों में करीब 91 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications