नई दिल्ली, दिसंबर 21। सोमवार 20 नवंबर को वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भारी गिरावट आई है। बिटकॉइन सहित सभी प्रमुख क्रिप्टो कॉइन में गिरावट दर्ज की गयी। क्रिप्टो मार्केट का रुख कुछ समय से नीचे की ओर है। ऐसा नए कोविड-19 वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण हो रहा है। इससे निवेशकों में चिंता है। ओमिक्रॉन के डर के बीच वैश्विक ट्रेडर्स जोखिम वाली संपत्तियों से बच रहे हैं। इसके बजाय वे गोल्ड जैसी सेफ संपत्तियों में निवेश कर रहे हैं। वैश्विक क्रिप्टो ट्रैकिंग वेबसाइट कॉइनमार्केट के आंकड़ों के अनुसार, टीथर, एक्सआरपी और टेरा को छोड़कर, अन्य सभी टॉप 10 क्रिप्टो कॉइन में गिरावट आई थी। मगर एक क्रिप्टो ऐसी रही, जिसने एक ही दिन में निवेशकों को मालामाल बना दिया।
एंड्रोमेडा में उछाल
एंड्रोमेडा क्रिप्टोकरेंसी में भारी उछाल आई। सोमवार को ये सभी क्रिप्टोकरेंसी में टॉप पॉजिशन हासिल करने वाली कंपनी बन गयी। कल 24 घंटों के दौरान इस एक सिक्के की वैल्यू में 10,889.32 फीसदी की उछाल आई। कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के अनुसार एक टोकन की कीमत 0.1472 डॉलर पर पहुंच गयी थी। 10889 फीसदी की उछाल का मतलब है कि इसने केवल 10000 रु को 10.88 लाख रु बना दिया।
सावधान रहना भी जरूरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह की कई क्रिप्टो सामने आई हैं, जिन्होंने निवेशकों को एक दिन या उससे भी कम समय में भारी भरकम रिटर्न दिया है। मगर बाद में देखा गया है कि इनमें से लगभग सभी क्रिप्टो ने अपनी वैल्यू खो दी। इनमें 1-2 धोखाधड़ी से तेजी लाने वाले मामले में भी सामने आए हैं। इसलिए निवेशकों को ऐसी क्रिप्टो में निवेश से पहले सावधान रहना चाहिए।
कैसे करें क्रिप्टो में निवेश
क्रिप्टो में निवेश के लिए किसी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर एक खाता खोलें। वहां खरीदार और विक्रेता क्रिप्टोकरेंसी में लेन-देन करते हैं। लोकप्रिय एक्सचेंजों में कॉइनबेस, बायनेंस और वजीरएक्स आदि शामिल हैं। इन सभी का एक आसान और उपयोग में सिम्पल प्लेटफॉर्म है जो अधिक एडवांस्ड ट्रेडर प्लेटफॉर्म के साथ उपलब्ध है। मगर ध्यान रहे कि जो क्रिप्टोकरेंसी आप खरीदना चाहते हैं वो उस एक्सचेंज पर हो, जिसमें आपका खाता है।
पेमेंट का तरीका
इससे पहले कि कई क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेड शुरू करे उसे अपने एक्सचेंज या ब्रोकरेज खाते में पैसा जमा करना होगा। अधिकतर मामलों में देखा गया है कि एक्सचेंज आपको चेकिंग या बचत खाते से पैसा जमा करने की सुविधा देते हैं। कुछ यूपीआई जैसे प्लेटफॉर्म से पैसे स्वीकार करते हैं। कुछ एक्सचेंज आपको क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड का भी उपयोग करने की सुविधा देते हैं।
ऑर्डर देकर खरीदें क्रिप्टो
एक बार जब आपका पैसा आपके खाते में आ जाता है, तो आप क्रिप्टो खरीद सकते हैं। एक्सचेंज के ट्रेडिंग या पर्चेज प्लेटफॉर्म पर, मनपसंद क्रिप्टो को सर्च करें या इसका टिकर सिम्बल दर्ज करें। फिर अपना ट्रेड टाइप प्रकार चुनें और या वो डॉलर की राशि दर्ज करें जिसे आप निवेश करना चाहते हैं या ये तय करें कि आप कितने कॉइन खरीदना चाहते हैं। एक बार जब आप ऑर्डर दे देते हैं, तो इसे तुरंत पूरा कर लें। मगर याद रहे कि क्रिप्टो एक जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications