नई दिल्ली, जनवरी 11। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बहुत अधिक अनिश्चितताएं हैं। शायद कोई भी इसके लिए सही भविष्यवाणी नहीं कर सकता। बल्कि सही अनुमान भी नहीं लगा सकता कि कब किस कॉइन की कीमत में उछाल आ सकता है। एक ट्रेंड अकसर दिखता है कि जब भी बिटकॉइन (मार्केट कैपिटल के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी क्रिप्टोकरेंसी) की कीमत में गिरावट आती है तो अन्य बड़ी क्रिप्टो भी गिरती हैं। हालांकि ऐसी स्थितियों में अकसर ये भी देखा गया है कि कोई न कोई क्रिप्टो तेजी से चढ़ जाती है और ट्रेंड से अलग रिटर्न देती है। ऐसा ही एक कॉइन है, जो हाल ही में 1900 फीसदी से अधिक उछला। आइए जानते हैं इस कॉइन की डिटेल।
एलियन शीबा इनु
अगर आप क्रिप्टोकरेंसी के बारे में थोड़ा बहुत भी जानते हैं तो आपने शीबा इनु के बारे में जरूर सुना होगा। मगर क्या आपने एलियन शीबा इनु के बारे में सुना है। अगर नहीं तो यही वो कॉइन है, जिसने हाल ही में 1900 फीसदी से अधिक की छलांग लगाई थी। बता दें कि रविवार की शाम तक बीते 24 घंटों में कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार इस क्रिप्टो में 1900 फीसदी से अधिक की उछाल आई थी।
1 लाख रु के 20 लाख रु
1900 फीसदी की उछाल का मतलब है कि अगर किसी ने इस कॉइन में 1 लाख रु लगाए होते तो उसकी निवेश वैल्यू 20 लाख रु हो गयी होगी। माना जा रहा है कि एलियन शीबा इनु उन निवेशकों पर फोकस कर रहा है, जो शीबा इनु कॉइन में फायदा उठाने से चूक गए। एलियन शीबा इनु के पास अधिकतम 10 करोड़ कॉइन की सप्लाई है।
इस समय कितना है रेट
एलियन शीबा इनु का रेट इस समय कॉइनमार्केट कैप पर 0.0018 डॉलर पर है। बीते 24 घंटों के हिसाब से इसमें 56.85 फीसदी की गिरावट आई है। बीते 24 घंटों में इसका उच्च स्तर 0.001979 डॉलर और निचला स्तर 0.004412 डॉलर रहा है। बता दें कि रविवार शाम ये 0.0075 डॉलर तक गया था। यानी उस रेट से देखा जाए तो एलियन शीबा इनु का रेट काफी गिर चुका है।
निवेश से पहले सावधान
अगर आप इस कॉइन की तेजी से पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इसके लिए कई वजह हैं। पहला कि एलियन शीबा इनु के बारे में इस समय तक भी बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। दूसरा बाजार पूंजीकरण के मामले में यह 3350 रैंक से भी ऊपर है। कोई भी क्रिप्टो एक्सपर्ट कभी भी इतनी कम रैंक वाले कॉइन में निवेश करने की सलाह नहीं देते। एक और बात कि यह किसी भारतीय एक्सचेंज पर उपलब्ध नहीं है।
क्रिप्टोकरेंसी में जोखिम
क्रिप्टोकरेंसी करेंसी की डिजिटल फॉर्म है। ये जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होती है। दो क्रिप्टोकरेंसी सबसे बड़ और लोकप्रिय हैं, जिनमें बिटकॉइन और एथेरियम शामिल हैं। इस समय 5,000 से अधिक विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी चलन में हैं। इसमें शेयर बाजार की तरह अलग-अलग क्रिप्टोकरेंसी के मालिक कीमत बढ़ने पर लाभ कमाने के लिए अपनी क्रिप्टोकरंसी बेच सकते हैं। लेकिन क्रिप्टोकरेंसी को लगातार दैनिक उतार-चढ़ाव के कारण एक जोखिम भरा निवेश माना जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications