नई दिल्ली, नवंबर 1। दिवाली आने में सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। उससे पहले शॉपिंग पूरे जोरों पर है। ऑफर्स, बेस्ट डील्स और डिस्काउंट की भरमार है। कई प्लेटफॉर्म पर सेल चल रही हैं। इन्हीं में अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सीजन सेल भी शामिल है। इस सेल में लैपटॉप के साथ साथ स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दी जा रही है। आप अमेजन की सेल में 5जी फोन भी काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। यदि आप अपने 4जी फोन की जगह एक नया 5जी फोन खरीदना चाहते हैं, तो मौजूदा समय बेस्ट है। प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो के 5जी स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। ये है ओप्पो ए74 5जी। ये फोन आपको सिर्फ 800 रुपये में मिल सकता है।
ओप्पो ए74 5जी पर की कीमत
सबसे पहले बात करते हैं ओप्पो ए74 5जी की कीमत की। इस फोन की कीमत 20,999 रुपये है। मगर सबसे पहले तो सेल में इसे 15,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन पर और भी ऑफर हैं, जिससे आप इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं। इनमें सबसे अहम है एक्सचेंज ऑफर, जिसके बारे में हम आपको बताएंगे। उस ऑफर से यह फोन आपको 800 रु में मिल जाएगा।
क्या है एक्सचेंज ऑफर
ओप्पो ए74 5जी पर मिल रहे एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो आप 15,190 रुपये तक बचा सकते हैं। इस फोन पर 15190 रु का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। आपको एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने के लिए अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना होगा। पर आपके फोन की कंडीशन और मॉडल बढ़िया होनी चाहिए। यदि आपको पुराने फोन के बदले पूरी छूट मिली तो ही आपको नया ओप्पो ए74 5जी 800 रुपये में मिलेगा।
अब जानिए क्या हैं बैंक ऑफर्स
ओप्पो ए74 5जी पर कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। यदि आपके पास पुराना फोन नहीं है, जिसे आप एक्सचेंज नहीं कर सकते, तो आप बैंक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। जिन ग्राहकों के पास आईसीआईसीआई का क्रेडिट कार्ड है, यदि वे उससे पेमेंट करें तो फोन पर अतिरिक्त 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा।
मोटोरोला जी60
अमेजन पर और भी कई स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। जैसे कि मोटोरोला जी60 (डायनेमिक ग्रे, 128 जीबी) (6 जीबी रैम) अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021 के दौरान 27 फीसदी की छूट पर उपलब्ध है। आप इस स्मार्टफोन को 15999 रु में खरीद सकते हैं। इसी तरह मोटोरोला एज 20 फ्यूजन (इलेक्ट्रिक ग्रेफाइट, 128 जीबी) (6 जीबी रैम) अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021 के दौरान 18 फीसदी की छूट पर उपलब्ध है। आप इस स्मार्टफोन को 20499 रु प्राप्त कर सकते हैं।
मोटोरोला जी40 फ्यूजन और मोटोरोला ई60
मोटोरोला जी40 फ्यूजन (इलेक्ट्रिक ग्रेफाइट, 128 जीबी) (6 जीबी रैम) अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021 के दौरान 20 फीसदी की छूट पर उपलब्ध है। आप इस स्मार्टफोन को 13499 रु में प्राप्त कर सकते हैं। मोटोरोला ई40 (कार्बन ग्रे, 64 जीबी) (4 जीबी रैम) अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021 के दौरान 13 फीसदी की छूट पर उपलब्ध है। आप इस स्मार्टफोन को 9499 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications