
Electric Scooter : सोमवार को इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कोमाकी ने देश में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम एलवाई प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्राइस 1,37,500 रुपये एक्स शोरूम तय की गई है। कंपनी ने एलवाई प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को 62वी32एएच की 2 बैटरियों के साथ उतारा है। इसकी एक बेहद ही खास बात ये है कि इन दोनों बैटरी को चार्ज करने पर हटाया भी जा सकता है। इन बैटरियों को आप ड्यूल चार्ज के उपयोग कर काफी जल्दी चार्ज कर सकते है। दोनों के साथ 4 घंटे 55 मिनट के भीतर 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहद ही एडवांस फीचर्स से लैस है
अगर हम इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड की बात करें, तो फिर इसकी टॉप स्पीड 58 किमी से लेकर 62 किमी के बीच है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर एलवाई प्रो को कंपनी ने पहाड़ी इलाकों में फिसलने से रोकने के लिए एक एडवांस एंटी-स्किड तकनीक से लैस है। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने शानदार सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्कूटर में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर हैं। कंपनी ने इस स्कूटर को एलईडी फ्रंट विंकर्स के साथ डिजाइन किया है। इसके साथ ही इसमें कई सारे फंक्शन मिलते हैं।

एलवाई प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर कच्चे रास्तों में भी चलेगा
कोमाकी ने ये जो डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसके साथ ही कोमाकी का लक्ष्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट टॉप तक पहुंचना है। जो लोग कम बजट में एक बेहतर स्कूटर की तलाश में है। उनके लिए कोमाकी का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन काफी बेहतर तो है ही इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऊबड़-खाबड़ रास्तों के भी चलाया जा सकता हैं। इस स्कूटर में टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें जो ऑनबोर्ड नेविगेशन, साउंड सिस्टम, ब्लूटूथ के साथ-साथ कुछ अन्य रेडी-टू-राइडिंग फीचर्स से दिए गए है।
कोमाकी ने पेश की प्योर इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक
इसने देश के पहले प्योर इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल भी लॉन्च की है, जिसे रेंजर कहा जाता है। पिछले वर्ष जनवरी के महीने में इस इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया गया था। यह 5 हजार वॉट की मोटर के साथ जोड़े गए 4 किलोवाट बैटरी पैक के साथ आती है। जब इसको एक चार्ज कर लेते है, तो फिर यह लगभग 250 किमी की रेंज दे सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications