
NMDC जो लोहे के अयस्क को निकालने वाली दिग्गज कंपनी है। इस कंपनी के शेयर में पिछले 6 महीने में लगभग 7 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इस कंपनी के शेयर ने अपने लंबे समय में निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। एनएमडीसी के शेयर ने अपने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को केवल 41 हजार रु के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्टील की बढ़ती मांग के वजह से 155 रूपये तक पहुंच सकता है। एनएमडीसी का शेयर आज यानी 2 मार्च 2023 को बीएसई पर 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 113.85 रूपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
एक्सपर्ट्स क्यों लगा रहे एनएमडीसीआई पर दांव
देश में लोहे के अयस्क को निकालने वाली इकलौती कंपनी एनएमडीसी है। यह कंपनी एक नवरत्न कंपनी है। इस कंपनी ने साल 2022 में 4.2 करोड़ टन लौह अयस्क का प्रोडक्शन किया था। जिसमें से 4.1 करोड़ टन की बिक्री हुई। वित्त वर्ष 2024 तक एनएमडीसीआई कंपनी का लक्ष्य 5 करोड़ टन उत्पादन और फिर मीडियम टर्म में इसे 7-7.5 करोड़ टन ले जाने की है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है। कि इस कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 34.3 प्रतिशत रह सकता है। और फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 35.5 प्रतिशत रह सकता है। इन्हीं कारणों से ब्रोकरेज फर्म ने 140 रूपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। वही, घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने निवेश के लिए 155 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।
इस कंपनी के शेयर ने 41 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति
इस कंपनी के शेयर 2 फरवरी 2001 को 47 पैसे में मिल रहे थे। अब इस कंपनी के शेयर लगभग 244 गुना ऊपर मिल रहे है यानी इस कंपनी का शेयर 113.85 के स्तर पर है यानी इस कंपनी का शेयर में केवल 41 हजार रुपये के निवेश ने निवेशकों को 22 वर्षो में करोड़पति बना दिया।
क्या है 52 हफ्ते का उच्चतर और निचला स्तर
अगर हम इस कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते के उच्चतर स्तर की बात करें, तो फिर यह 175.40 रूपये है। वही, अगर हम इस कंपनी के शेयर का निम्न स्तर की बात करें, तो फिर यह 93.60 रूपये है।
नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। यहां पर ब्रोकरेज कंपनी इस शेयर पर टारगेट प्राइस बताया जा रहा है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications