नई दिल्ली, अगस्त 8। अब से यात्रियों को ट्रेन की कन्फर्म टिकट को कैंसल करवाने के लिए अधिक फीस देना होगा। क्योंकि सरकार ये साफ कह दिया है कि ट्रेन की कन्फर्म टिकट कैंसल कराने पर जो चार्ज लगता है। अब उसमे जीएसटी भी जोड़ा जाएगा। इसमें बहुत अधिक समय से विवाद चल रहा था। मगर अभी वित्त मंत्रालय के तरफ से ये बात स्पष्ट कह दिया गया है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि कोई डील को कैंसल करने पर जुर्माना भरना पड़ता है। वैसे ही अब ट्रेन की टिकट को कैंसल करने पर भी जीएसटी भरना होगा। रेल टिकट बुकिंग कैंसिलेशन पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।
चार्ज कि जानकारी विस्तार से
कॉन्ट्रेक्ट के उल्लंघन पर टैक्स रिसर्च यूनिट के सर्कुलर में चार्ज का विस्तार से उल्लेख किया गया है। उसमे कहा गया है कि ट्रेन की बुकिंग एक कॉन्ट्रेक्ट की जैसे ही होती है। जब कस्टमर कॉन्ट्रेक्ट का उल्लंघन करता है या बुकिंग कैंसल करता है तो सर्विस प्रोवाइडर को कैंसिलेशन चार्ज के रूप में एक निश्चित राशि मिलती है।
कब कितना चार्ज लेती है रेलवे
फर्स्ट क्लास की टिकट यदि किसी यात्री की बुक करता है तो फिर उस यात्री को 5 फीसदी जीएसटी देना होगा और यदि वह टिकट को कैंसल करता है तो उसे 240 रुपए कैंसिलेशन फीस देना होता है। अब उसे इसमें 12 रुपए अधिक जीएसटी के रूप में देने होंगे। रेलवे टाइम के हिसाब से टिकट कैंसल पर चार्ज लेता है। यदि कोई यात्री ट्रेन के रवाना होने के 48 घंटे के पहले कैंसल किया जाता है तो एसी फर्स्ट क्लास के लिए कैंसिलेशन चार्ज 240 रुपये और एसी 2 टियर के लिए 200 रुपये काटा जाता है। वैसे ही एसी टियर 3 के लिए कैंसिलेशन फीस 180 रुपए है।
12 घंटे पहले कितना लगता चार्ज
और यदि आप ट्रेन शुरू होने के 12 घंटे पहले तक टिकट को कैंसल करते है तो आपको 25 प्रतिशत कैंसिलेशन फीस देना होता है और 12 से 4 घंटे के बीच आपको 50 प्रतिशत कैंसिलेशन फीस देना होता है। ऐसे में अब आपको 5 प्रतिशत अधिक जीएसटी भी देना होगा। मतलब आपका पैसा आधा भी हो जायेगा साथ में जीएसटी भी देना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications