नई दिल्ली, अक्टूबर 3। नौकरी बहुत तरह की होती है। कुछ के लिए क्वालिफिकेशन की जरूरत होती है तो किसी के लिए खास एक्सपर्टाइज की। जॉब के लेवल के हिसाब से ही सैलेरी दी जाती है। मगर यदि किसी अनोखे काम के लिए लाखों रु सैलेरी मिले तो किसी को भी अचंभा हो सकता है। आज हम एक ऐसी ही अनोखी जॉब की डिटेल लेकर आए हैं। ये है सब्जी तोड़ने की जॉब। कर्मचारी को सिर्फ सब्जी तोड़नी है और उसे लाखों रु सैलेरी दी जाएगी।
यूके की है कंपनी
यूनाइटेड किंगडम में एक फर्म है, जो प्रमुख सुपरमार्केट को ताजा फसल की आपूर्ति करती है। ये कंपनी अपने कर्मचारियों को सालाना 62,000 पाउंड (भारतीय मुद्रा में 63 लाख रुपये) के वेतन की पेशकश कर रही है। कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए, कंपनी ने इतने तगड़े वेतन की पेशकश की है। इन नौकरियों के लिए कंपनी की तरफ से विज्ञापन पोस्ट किए हैं।
गोभी बीनने और ब्रोकली की कटाई का काम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लंदन के लिंकनशायर में स्थित टी एच क्लेमेंट्स एंड सन लिमिटेड पूरे साल काम करने के लिए 'ऑपरेटिव' की तलाश में है। सब्जी के थोक व्यापारी गोभी बीनने वालों और ब्रोकली की कटाई के लिए लोगों की तलाश कर रहे हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रति घंटे 30 पाउंड का भुगतान किया जाएगा। इसका मतलब है कि एक व्यक्ति जो दिन में 8 घंटे और सप्ताह में पांच दिन काम करता है हर हफ्ते 1,200 पाउंड कमा सकता है। यह 4,800 पाउंड प्रति माह या 62,400 पाउंड (लगभग 63 लाख रुपये) के वार्षिक वेतन के बराबर है।
स्टाफ की कमी
टी एच क्लेमेंट्स एंड सन ने एक बयान में कहा कि कंपनी कोविड-19 महामारी और ब्रेक्सिट के कारण कर्मचारियों की भारी कमी का सामना कर रही है। कोविड-19 महामारी और ब्रेक्सिट के बाद पैदा हुई स्थिति के कारण प्रवासी श्रमिकों पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। इससे कर्मचारियों की भारी कमी हो गयी है।
गोभी की कटाई के लिए फील्ड ऑपरेटिव
दो अलग-अलग विज्ञापनों में, कंपनी ने कहा कि वह गोभी की कटाई के लिए फील्ड ऑपरेटिव की तलाश कर रही है। कंपनी ने एक विज्ञापन में कहा है कि हम अपनी ब्रोकोली की कटाई के लिए फील्ड ऑपरेटिव की तलाश कर रहे हैं। यह एक फुल टाइम नौकरी है। टी एच क्लेमेंट्स फलों और सब्जियों सहित ताजा कृषि उत्पादों के यूके के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक है।
किस आधार पर मिलेगी सैलेरी
विज्ञापन में कंपनी ने स्पष्ट किया है कि एक कर्मचारी का वेतन 'पीसवर्क' पर निर्भर करेगा। श्रमिकों को उनकी कमाई इस आधार पर मिलेगी कि वे कितनी सब्जियां चुनते हैं। सेंट्रल रिकॉर्डर के अनुसार यह संभावना नहीं है कि कोई नियमित रूप से इतनी ही राशि प्राप्त कर पाएगा। यह कर्मचारियों की कमी से निपटने के लिए किया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि असामान्य रूप से हाई वेतन फल और सब्जी इंडस्ट्री में कर्मचारियों की भर्ती में संकट को दर्शाता है। बता दें कि इससे पहले यूके में हेवी ट्रक ड्राइवरों के लिए भी इसी तरह की हाई सैलेरी की पेशकश की गयी थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications