
Rat Exterminator Job : दुनिया में कई देशों में ऐसी-ऐसी जॉब निकलती हैं, जिनके बारे में सोच कर उन पर यकीन करना मुश्किल होता है। मगर यह सच होती हैं। जैसे कि सोने की जॉब, किसी सोफे पर बैठने की जॉब या इसी तरह कैंडी टेस्ट करने की जॉब। मजे की बात यह होती है कि इन जॉब्स में सैलेरी बहुत तगड़ी दी जाती है। इसी तरह की एक जॉब और सामने आई है। ये नौकरी निकली है अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में। आगे जानते हैं इस जॉब के बारे में।
पकड़ने होंगे चूहे
आपको एक कहानी याद होगी कि शहर के चूहों से छुटकारा पाने के लिए हेमलिन के लोगों ने पाइड पाइपर को नियुक्त किया था। आपने इस कहानी को पढ़ा या सुना जरूर होगा। ये एक पुरानी पश्चिमी कथा है। हो सकता है कि यह एक काल्पनिक कहानी हो। पर अब अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर को नए जमाने में एक पाइड पाइपर की जरूरत है।
शुरू कर दी गई तलाश
न्यूयॉर्क में नये जमाने के पाइड पाइपर की तलाश शुरू कर दी गयी है। न्यूयॉर्क शहर चूहों से पीड़ित है। वहां इस समय करीब 1.8 करोड़ चूहे हैं। शहर का प्रशासन चूहों की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए किसी खास व्यक्ति की तलाश कर रहा है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समाचार पत्र इस मामले में विज्ञापन दे रहे हैं। वे लोगों को शहर में चूहों को खत्म करने में मदद करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
कितनी होगी सैलेरी
विज्ञापन न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स की तरफ से पोस्ट किया गया था। वे चूहों के संक्रमण की समस्या को हल करने वाले को बड़ी राशि देने को तैयार हैं। एडम्स कहते हैं कि अर्बन प्लानिंग या प्रोजेक्ट मैनेजमेंट वाला कोई भी व्यक्ति इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। नौकरी की डिटेल में आगे कहा गया है कि चूहे की आबादी को खत्म करने के लिए किसी के पास कोई तरीका होना चाहिए और जो कोई भी ऐसा करने में सफल होता है उसे 170,000 डॉलर तक का भुगतान किया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1.13 करोड़ रुपये होते हैं।
क्या होनी चाहिए क्वालिटी
विज्ञापन में आगे लिखा गया है कि न्यूयॉर्क शहर के चूहे अपने अस्तित्व कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं, जो कि चतुर, पेटू और विपुल हैं। लेकिन वे इस शहर को नहीं चलाते बल्कि हम चलाते हैं। अक्टूबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर के मेयर एडम्स ने कहा था कि बढ़ती चूहे की आबादी से लड़ना इसी तरह की जिम्मेदारी है जैसे अपराध और असमानता का मुकाबला करके न्यूयॉर्क को रहने के लिए बेहतर जगह बनाना।
क्या की गयी कार्रवाई
दो साल पहले की तुलना में 2022 के पहले आठ महीनों के दौरान चूहों के संबंध में 70 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की गई। चूहे के खतरे को रोकने के लिए नए कानून भी लाए जा रहे हैं। इनके तहत न्यू यॉर्क में रहने वालों को रात 8 बजे से पहले अपना कचरा बाहर फेंकने की इजाजत नहीं होगी। अभी तक शाम 4 बजे के बाद कभी भी घरों के बाहर कूड़ा डाला जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications