नई दिल्ली, मई 24। टाटा कैपिटल लिमिटेड ने आज 'लोन अगेंस्ट शेयर' (एलएएस) के शुभारंभ की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा कैपिटल पहले वित्तीय संस्थानों में से एक है जो एलएएस को एक एंड-टू-एंड इंटीग्रेटेड डिजिटल फाइनेंशियल ऑफरिंग के रूप में पेश करेगी है और इसका उद्देश्य ग्राहकों को एक आसान और सहज लोन एक्यपीरियंस प्रदान करना है। आगे जानिए कंपनी की नयी पहल की डिटेल।
5 करोड़ रु तक का लोन
टाटा कैपिटल के बयान के अनुसार ग्राहक केवल अपने डीमैटरियलाइज्ड शेयरों को ऑनलाइन गिरवी रखकर (जिसकी सुविधा एनएसडीएल द्वारा दी गई है) 5 करोड़ रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। पूरी प्रोसेस, संबंधित डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट की तरफ से आवश्यक मंजूरी के बाद, उसी दिन पूरी हो जाएगी।
कैसे मिलेगा लोन
बयान में आगे कहा गया है कि ग्राहक पेपरलेस, तेज और सरल उपयोगकर्ता अनुभव के लिए टाटा कैपिटल की वेबसाइट पर जा सकते हैं। ग्राहक के पोर्टफोलियो में शेयरों के मूल्य के आधार पर लोन राशि को तय किया जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- रजिस्ट्रेशन से लेकर लोन अकाउंट बनाने तक की एंड टू एंड पेपरलेस प्रोसेस
- एनएसडीएल के माध्यम से ऑनलाइन केवाईसी और शेयरों को गिरवी रखने की सुविधा
- ई नैच सुविधा के साथ लोन दस्तावेजों पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर
- डिस्बर्सल, रीपेमेंट, अतिरिक्त गिरवी और गिरवी रखने के लिए उपयोग में आसान ऑनलाइन पोर्टल
टाटा कैपिटल
टाटा कैपिटल के मुख्य डिजिटल अधिकारी एबंटी बनर्जी ने कहा कि डिजिटल एलएएस हमारे ग्राहकों को उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाने के हमारे प्रयास का हिस्सा है जो सरल और सुविधाजनक है। इसके अलावा, एलएएस की पेशकश का आराम से उपयोग किया जा सकता है और ग्राहकों के पास पैसा फौरन पहुंच सकता है। हमें विश्वास है कि एलएएस हमारे ग्राहकों को अत्यधिक लाभान्वित करेगा क्योंकि हम अपने डिजिटल उत्पादों के पोर्टफोलियो में इस तरह के और अधिक विशिष्ट उत्पादों को जोड़ना जारी रखेंगे। कंपनी ने यह भी कहा कि टाटा कैपिटल ने हाल ही में 'लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड्स' लॉन्च किया है, जिसने ग्राहकों को काफी आकर्षित किया है।
लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज
लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज एक ऐसा लोन है जिसमें आप अपने शेयर, म्यूचुअल फंड या जीवन बीमा पॉलिसियों को अपनी लोन राशि के अगेंस्ट बैंक में गिरवी रखते हैं। प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) पर लोन आम तौर पर आपके द्वारा अपनी सिक्योरिटीज को जमा करने के बाद आपके खाते में एक ओवरड्राफ्ट सुविधा के रूप में पेश किया जाता है। आप खाते से पैसे निकाल सकते हैं, और आप केवल आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली लोन राशि पर और उस अवधि के लिए ब्याज का भुगतान करते हैं जिसका आप उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, आपको 2 लाख रुपये के शेयरों पर लोन की पेशकश की जाती है। मान लीजिए, आप 50,000 रुपये निकालते हैं और एक महीने में राशि वापस अपने खाते में जमा कर देते हैं। इस मामले में, आप 50,000 रुपये पर केवल एक महीने के लिए ब्याज का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हैं। आप जिस लोन राशि के लिए पात्र हैं, वह आपके द्वारा जमा के रूप में दी जाने वाली प्रतिभूतियों की वैल्यू पर निर्भर करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications