
Small Cap Mutual Fund : कोई म्यूचुअल फंड स्कीम बेहतर प्रदर्शन भी कर सकती है और खराब प्रदर्शन भी कर सकती है। इसे लेकर कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कह जा सकता। पर ऐसा नहीं है कि आप खराब प्रदर्शन के डर से म्यूचुअल फंड में निवेश न करें। आपको अच्छी स्कीम चुनकर उसमें जरूर निवेश करें। यहां हम आपको एक अच्छी स्कीम की जानकारी देंगे, जिसने बीते 3 सालों में निवेशकों के पैसे को कई गुना कर दिया है। आगे जानिए इस स्कीम की डिटेल।
क्वांट स्मॉल कैप फंड ने दिया शानदार रिटर्न
क्वांट स्मॉल कैप फंड ने 52 फीसदी के सालाना रिटर्न के साथ 3 साल में 254 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा 3.5 गुना से अधिक हो गया होगा। इतना रिटर्न किसी की भी उम्मीद से अधिक हो सकता है। पर जैसा कि इस स्कीम के नाम से पता चलता है, फंड स्मॉल कैप स्कीम है और इसका अधिकतर एक्सपोजर स्मॉल कैप शेयरों में है। हालाँकि, ये फंड अस्थिर हो सकते हैं, क्योंकि स्मॉल कैप शेयरों में उतार-चढ़ाव काफी अधिक होता है। इस लिहाज से इन फंड्स का रिटर्न भी कम-ज्यादा हो सकता है।
इन शेयरों पर है फोकस
क्वांट स्मॉल कैप फंड ने जिन शेयरों में निवेश किया हुआ है, उनमें आईटीसी, आईआरबी इंफ्रा, जिंदल स्टेनलेस स्टील और आरबीएल बैंक जैसे नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ शेयरों जैसे आईटीसी ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे क्वांट स्मॉल कैप फंड की नेट एसेट वैल्यू में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।
रिटर्न का अनुमान लगाना मुश्किल
एक बात यह है कि जिन फंड्स ने बीते सालों में शानदार रिटर्न दिया है, जरूरी नहीं कि वे उसी स्पीड को बनाए रखने में सक्षम होंगे यानी उसी स्पीड से आगे भी रिटर्न देंगे। क्वांट स्मॉल कैप फंड के लिए पिछले 3 वर्षों के जैसा रिटर्न आगे जनरेट करना एक बहुत कठिन काम हो सकता है। इसलिए इस फंड में निवेश करने के इच्छुक निवेशक एसआईपी के जरिए पैसा लगाएं तो बेहतर है। बाकी आप किसी प्रोफेश्नल से कंसल्ट करने के बाद भी कोई फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा पिछले कुछ हफ्तों में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है और इसलिए आपके लिए सावधानी बरतना जरूरी है।
क्वांट स्मॉल कैप फंड की बाकी डिटेल
क्वांट स्मॉल कैप फंड की नेट एसेट वैल्यू 148.82 रुपये है, जिसका मतलब है कि यूनिट को इस कीमत पर खरीदना होगा। ये नेट एसेट वैल्यू ग्रोथ, डायरेक्ट प्लान के तहत है। फंड का साइज 3141 करोड़ रुपये का है, जो कि स्मॉल कैप फंड के लिए बेहतर है। सबसे अहम और बढ़िया बात कि रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने इस फंड को 5 स्टार रेटिंग दी है जो एक सेफ्टी पॉइंट है। फंड की इक्विटी होल्डिंग लगभग 95 फीसदी है। यानी इसका 95 फीसदी पैसा इक्विटी शेयरों में लगा हुआ है। बाकी पैसा कैश और कैश इक्विवेलेंट में लगा हुआ है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। यहां हम किसी म्यूचुअल फंड स्कीम की सिफारिश नहीं कर रहे हैं और ऊपर दी गई जानकारी सिर्फ जानकारी ही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications