नई दिल्ली, अगस्त 28। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ता चला जा रहा है। इनमें चार पहिया वाहनों के साथ साथ दोपहिया वाहन भी शामिल हैं। यदि आप भी कोई नयी इलेक्ट्रिक बाइक (ई-बाइक) खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। दरअसल एक कंपनी 'प्योर ईवी' ने अपनी पहली ई-बाइक पेश कर दी है। ये है एट्रीस्ट 350 है, जिसे कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। आगे जानिए इस बाइक के बाकी फीचर्स और कीमत।
कितनी है कीमत
एट्रीस्ट 350 की कीमत 1,54,999 रु है। ये इसकी एक्स-शोरूम कीमत है। बता दें कि फिलहाल इस ई-बाइक को मेट्रो सिटी के साथ साथ टियर-1 सिटी में ही बेचा जाएगा। मगर बाद में कंपनी इसे देश भर में पेश करेगी। इसे 100 डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। इस बाइक पर एक खास ऑफर भी है, जिसकी जानकारी हम आपको देंगे।
140 किमी की शानदार रेंज
प्योर ईवी की एट्रीस्ट 350 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटे की होगी। बात करें रेंज की तो एक फुल चार्ज कर लेने के बाद आप इससे 140 किमी तक सफर कर सकते हैं। ये इसकी रेंज होगी। बाइक में 3.5 किलोवाट की बैटरी दी गयी है। ये बैटरी एआईएस 156 के लिहाज से निर्मित की गई है।
5 साल की वारंटी का ऑफर
कंपनी का दावा है कि एट्रीस्ट 350 150 सीसी की प्रीमियम मोटरसाइकिलों से टक्कर लेगी। ये प्योर ईवी बाइक एक ऑफर के साथ भी मिलेगी। ऑफर इसकी बैटरी पर मिलेगा। ये है 5 साल या 50,000 किमी तक की वारंटी, जो इसकी बैटरी पर होगी।
अलग-अलग कलरों में उपलब्ध
इस ई-बाइक को कई कलर विकल्पों में पेश किया गया है। इनमें रेड, ब्लैक और ब्लू शामिल हैं। बता दें कि बाइक में आपको इकॉनोमिकल और हाई परफॉर्मेंस मोड मिलेंगे। इससे आप सफर को अपने हिसाब से बेहतर बना सकते हैं। ये बाइक हैदराबाद में स्थित प्लांट में डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर की गयी है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बनाती है प्योर ईवी
प्योर ईवी इंडिया हैदराबाद की ईवी कंपनी है। ये मार्केट में ई ट्रांस, ई-प्लूटो और ई ट्रीस्ट जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश करती है। इसमें 4 केडब्लू और 3 केडब्लू नॉमिनल का पीक आउटपुट है। बाइक की भार क्षमता 150 किलोग्राम है। यह 84 वी 8ए चार्जर के साथ भी आती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 6 घंटे में चार्ज हो सकती है। ड्राइव मोड के मामले में, बाइक को कुल तीन ऐसे मोड मिलेंगे। इनमें ड्राइव शामिल है, जो शीर्ष गति को 60 किमी प्रति घंटे तक सीमित करता है। दूसरे मोड को क्रॉस ओवर कहा जाता है और यह शीर्ष गति को 75 किमी प्रति घंटे तक सीमित करता है। थ्रिल मोड सवार को अधिकतम शक्ति प्रदान करता है और इसे 85 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति प्राप्त करने दे सकता है। इसका मुकाबला रेवॉल्ट आरवी400 और टॉर्क क्रातोस इलेक्ट्रिक बाइक से होगा। प्योर ईवी के पास पूरे भारत में 100 से अधिक प्रीमियम डीलरशिप आउटलेट नेटवर्क हैं और यह पूरे भारत के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों में अपना विस्तार कर रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications