नई दिल्ली, अगस्त 7। 5 अगस्त को समाप्त हुए लगातार तीसरे हफ्ते में शेयर बाजार ऊपर की ओर बढ़ाय़ बेंचमार्क सूचकांकों में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में वृद्धि और ताइवान पर चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अस्थिरता के बावजूद शेयर बाजार मजबूत हुआ। जुलाई के लिए ऑटो बिक्री के अच्छे आंकड़ों और लगातार एफआईआई की खरीदारी के साथ ब्याज और तेल की गिरती कीमतों ने बाजार की बढ़त को सपोर्ट दिया। बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से अधिक बढ़ कर 58,388 और निफ्टी 50 239 अंक चढ़ कर 17,397 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों ने क्रमशः 2.1 प्रतिशत और 1.6 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। हफ्ते के दौरान रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी हासिल की। इनमें आईटी, मेटल, ऑटो और ऑयल एंड गैस में अच्छी बढ़त आई। पिछले डेढ़ महीने में 14 प्रतिशत की तेजी के बाद पिछले हफ्ते बढ़ती अस्थिरता के साथ बाजार में अधिक खरीदारी हुई है। इस बीच 5 शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया।
सुबेक्स
सुबेक्स एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 2,467.19 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर करीब 67 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 26.30 रु से 43.90 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 43.90 रु पर बंद हुआ। 67 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.67 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
बर्नपुर सीमेंट
बर्नपुर सीमेंट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 4.23 रु से 6.10 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 44.21 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 52.11 करोड़ रु है। 5 दिन में 44.21 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 6.10 रु पर बंद हुआ।
कोचिन मिनरल्स
कोचिन मिनरल्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 41.13 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 115.85 रु से 163.50 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 41.13 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 128.02 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 19.43 फीसदी की तेजी के साथ 163.50 रु पर बंद हुआ।
रेफ्नोल रेजिंस
रेफ्नोल रेजिंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 39.95 रु से 55 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 37.67 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 16.86 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 1 फीसदी की कमजोरी के साथ 54.55 रु पर बंद हुआ।
एमएफएल इंडिया
एमएफएल इंडिया ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 1.02 रु से 1.39 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 36.27 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 50.08 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 1.39 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications