नई दिल्ली, जुलाई 31। बीते कारोबारी हफ्ते शेयर बाजार ने न केवल शुरुआती नुकसान से वापसी की, बल्कि ये पूरे हफ्ते के दौरान बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। यह लगातार दूसरा हफ्ता रहा, जिसमें तेजी दर्ज की गयी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों में 75 आधार अंकों की वृद्धि की और इकोनॉमिक ग्रोथ में गिरावट के बाद आगे इस बढ़ोतरी को धीमा करने के संकेत दिए, जिससे निवेशकों के सेंटिमेंट में सुधार हुआ। एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) की बिकवाली की तेजी में कमी, रुपये की मजबूती और चुनिंदा कंपनियों की मजबूत तिमाही आइनकम ने भी बाजार को सपोर्ट किया। बीएसई सेंसेक्स लगभग 1,500 अंक बढ़कर 57,570 पर और निफ्टी 50 439 अंक की बढ़त के साथ 17,158 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमशः 2 और आधा प्रतिशत की बढ़त आई। पिछले हफ्ते मेटल (7.7 प्रतिशत ऊपर), आईटी (3.5 प्रतिशत ऊपर), और बैंकिंग (2 प्रतिशत ऊपर) और वित्तीय सेवाओं (3.4 प्रतिशत ऊपर) ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने केवल 5 दिन में निवेशकों को 59 फीसदी रिटर्न दिया। जानते है उन शेयरों की डिटेल।
सैलानी टूर्स : 59.18 फीसदी
सैलानी टूर्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 17.78 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 59.18 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 23.74 रु से 37.79 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की मजबूती के साथ 37.79 रु पर बंद हुआ। 59.18 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.59 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
वीएसएफ प्रोजेक्ट्स : 48.25 फीसदी
वीएसएफ प्रोजेक्ट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 29.95 रु से 44.40 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 48.25 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 25.88 करोड़ रु है। 5 दिन में 48.25 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4 फीसदी की मजूती के साथ 88.20 रु पर बंद हुआ।
प्रेशर सेंसिटिव : 46.63 फीसदी
प्रेशर सेंसिटिव भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 46.63 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 19.56 रु से 28.68 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.63 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 42.55 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 28.68 रु पर बंद हुआ।
जयंत इंफ्राटेक : 46.61 फीसदी
जयंत इंफ्राटेक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 112 रु से 164.20 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 46.61 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 53.13 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की उछाल के साथ 164.20 रु पर बंद हुआ।
ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट : 39.24 फीसदी
ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 2.88 रु से 4.01 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.24 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 9.29 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 4.01 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications