नई दिल्ली, दिसंबर 18। यदि आप सस्ते में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। दरअसल वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट ने 16 दिसंबर की रात से एक सेल शुरू की है जो 21 दिसंबर तक चलेगी। ये है बिग सेविंग्स सेल 2021। फ्लिपकार्ट की इस सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिल रही है। साल के अंत में आई सेल में आपको कई आईफोन्स सस्ते में मिलेंगे। इस सेल में आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 11 और आईफोन एसई को लिस्ट किया गया है।
एप्पल आईफोन एसई
अप्रैल 2020 में लॉन्च हुए ऐप्पल आईफोन एसई सेकेंड जेनरेशन के 64 जीबी वेरिएंट पर फ्लिपकार्ट की सेल में 24 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये फोन 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध है। यह फ्लिपकार्ट की में सिर्फ 30,199 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी बाजार में कीमत 39,900 रुपये है। अन्य ऑफर्स के साथ इस फोन की कीमत 27,000 रुपये तक कम होने की उम्मीद है। फोन में ए13 बायोनिक चिप है और इसमें टच आईडी के साथ 4.7 रेटिना एचडी स्क्रीन है।
एप्पल आईफोन 11
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान डिवाइस की कीमत में 4,000 रुपये कम रखी गई है। फ्लिपकार्ट एप्पल आईफोन 11 पर पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 15,450 रुपये तक की छूट दे रही है। सेल के दौरान इसकी कीमत 43,000 रुपये तक कम होने की उम्मीद है। एप्पल आईफोन 11 में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना एचडी डिस्प्ले है और यह 12 मेगापिक्सेल के रियर और फ्रंट कैमरे के साथ आता है।
आईफोन 12 मिनी
ये फोन आप आधी कीमत पर खरीद सकते हैं। इस ऐप्पल डिवाइस पर बड़ी छूट दी जा रही है। ये छूट के साथ 44,199 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वैसे इसकी असल कीमत 59,900 रुपये है। यानी आपको 26% की कटौती का फायदा मिल रहा है। पर इस फोन पर 15450 रु का एक्सचेंज ऑफर भी है। इस तरह आप इसे केवल 27749 रु में खरीद सकते हैं। इस फोन में 5.4 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है और यह ए14 बायोनिक चिप द्वारा संचालित है।
आईफोन 12 छूट
आईफोन 12, जो मार्केट में 65,000 रुपये से 70,900 रुपये के बीच मिलेगा, सेल बिक्री के दौरान 17,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इस डिवाइस की कीमत 53,000 रुपये तक रहने की उम्मीद है।
अमेज़न इंडिया पर ऑफर
हाल ही में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला पैसिफिक ब्लू मॉडल में आईफोन 12 प्रो अमेज़न इंडिया पर सिर्फ 94,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध था। जबकि इस स्मार्टफोन को 1,19,900 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। आईफोन 12 प्रो पर ऐप्पल की तरफ से 25,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ साथ ग्राहक मिल रही एक्सचेंज डील से अमेज़न पर इस वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आईफोन 12 प्रो के 256 जीबी और इसके अलावा 512 जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications