नई दिल्ली, दिसंबर 29। टॉप कॉर्पोरेट हाउसेज में से एक जेएसडब्लू ग्रुप ने अपने कर्मचारियों के लिए नए साल के इंसेंटिव की घोषणा की है। कंपनी अपने उन कर्मचारियों को 3 लाख रुपये देगी, जो 1 जनवरी से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेंगे। जी हां इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर जेएसडब्लू ग्रुप ने अपने कर्मचारियों को 3 लाख रु तक देने का ऐलान किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह किसी बड़े भारतीय कॉरपोरेट घराने की की तरफ से शुरू की गयी इस तरह की पहली योजना है। आगे जानिए जेएसडब्लू ग्रुप की इस स्कीम की पूरी डिटेल।
सभी कर्मचारियों को फायदा
जेएसडब्लू ग्रुप ने जो ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) खरीदने पर जो इंसेंटिव स्कीम पेश की है, उसका फायदा ये पूरे भारत में अपने सभी कर्मचारियों को देगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत के नेशनली डेटरमाइंड कॉन्ट्रिब्यूशंस (एनडीसी) और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सतत विकास परिदृश्य (एसडीएस) के साथ गठबंधन के तहत मुंबई स्थित जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने भारत भर में अपने कर्मचारियों के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी की शुरुआत की है।
दोपहिया पर भी मिलेंगे पैसे
जेएसडब्लू ग्रुप द्वारा घोषित ईवी पॉलिसी में दो और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद शामिल है। यानी कर्मचारियों चाहे दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें या फिर चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन उन्हें जेएसडब्लू ग्रुप द्वारा घोषित ईवी पॉलिसी का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं, कंपनी कर्मचारियों के लिए सभी ऑफिसों और प्लांट्स में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मुफ्त में चार्जिंग स्टेशन और पार्किंग स्लॉट भी लगाएगी। कंपनी ने कहा कि इस पॉलिसी का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देना है।
2070 का है बड़ा टार्गेट
जेएसडब्लू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने ग्लासगो सीओपी26 की बैठक में घोषणा की थी कि भारत 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन तक पहुंचने का प्रयास करेगा, तो इसी के साथ समूह की नई ईवी पॉलिसी एक अनूठी पहल है, जिससे ईवी अपनाने में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना जारी रखेंगे। 2070 के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कॉर्पोरेट और सरकारी कंपनियों के बीच महत्वाकांक्षा बनानी है।
इलेक्ट्रिक वाहनों का फायदा
इलेक्ट्रिक वाहन आईसी इंजन वाहनों की तुलना में अधिक एफिशिएंट होते हैं। इस बीच जेएसडब्ल्यू ईवी नीति, जो जनवरी 2022 से लागू होगी, दूसरों के लिए एक बेंचमार्क तैयार करेगी। ईवी न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि लागत प्रभावी भी हैं। बता दें कि जेएसडब्लू ग्रुप स्टील, एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट, पेंट्स, वेंचर कैपिटल और स्पोर्ट्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करता है।
खुद के लिए तैयार किया टार्गेट
कर्मचारियों के लिए ईवी पॉलिसी की घोषणा करने के अलावा, जो उन्हें देश में ईवी अपनाने में योगदान देने में मदद करेगी, कंपनी ने खुद के लिए भी एक सीओ2 उत्सर्जन लक्ष्य निर्धारित किया है। जेएसडब्लू स्टील, जो जेएसडब्लू समूह का हिस्सा है, ने एक जलवायु परिवर्तन नीति अपनाई है और 2030 तक सीओ2 उत्सर्जन में 42 प्रतिशत कमी का लक्ष्य निर्धारित किया है। बता दें कि कुछ समय पहले गोवा सरकार ने भी ईवी पॉलिसी के तहत इसी तरह के बेनेफिट का ऐलान किया था। वहीं साल की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने भी ईवी पॉलिसी पेश की थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications