
Amazon Sale : अमेज़न अकसर नयी-नयी सेल मार्केट में पेश करती रहती है। अब इसने प्राइम फोन पार्टी सेल की शुरुआत की है, जिसमें स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स की पेशकश की जा रही है। अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के प्रयास में अमेज़न ने विशेष रूप से प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए प्राइम फोन पार्टी सेल की शुरुआत की है। प्राइम फोन पार्टी सेल 8 फरवरी तक चालू रहेगी। सेल में अमेज़न खई स्मार्टफोन पर ढेर सारी डील्स और ऑफर्स दे रही है। आपको जिन ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल सकती है, उनमें सैमसंग, शिओमी, आईक्यूओओ, रियलमी, टेक्नो और ओप्पो शामिल हैं। आप इन ब्रांड्स के सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। आगे जानिए कुछ बेस्ट स्मार्टफोन्स पर मिल रही बेस्ट डील्स के बारे में।
शिओमी एमआई 12 प्रो
शिओमी प्राइम पार्टी सेल के दौरान एमआई 12 प्रो को 47,499 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर और 50+50+50 मेगापिक्सेल कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा आप अन्य शिओमी मॉडल्स (जैसे कि रेडमी 11 प्राइम 5जी, रेडमी के50आई और रेडमी 10 पावर) को भी रियायती कीमतों पर खरीद सकते हैं।
सैमसंग के फोन्स पर ऑफर
प्राइम फोन पार्टी सेल के दौरान सैमसंग अपने एम सीरीज के स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स की पेशकश दे रही है। आप गैलेक्सी एम33, गैलेक्सी एम13 और गैलेक्सी एम04 को क्रमशः 15,342 रुपये, 9,927 रुपये और 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं। ये एक बहुत अच्छा है, इन फोन्स को कम और किफायती कीमत पर खरीदने का।
आईक्यूओओ के ऑफर
आईक्यूओओ भी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट देकर प्राइम फोन पार्टी में हिस्सा ले रही है। इनमें आईक्यूओओ जेड6 लाइट, आईक्यूओओ नियो 6 और आईक्यूओओ 11 5जी शामिल हैं। खरीदार आईक्यूओओ Z6 लाइट और आईक्यूओओ नियो 6 को क्रमशः 13,988 रुपये और 25,649 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप लेटेस्ट आईक्यूओओ 11 5जी को 54,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
रियलमी के ऑफर
रियलमी की नार्जो सीरीज़ के फोन्स पर कई तरह के रोमांचक ऑफर मिल रहे हैं, जिनमें रियलमी नार्ज़ो 50, रियलमी नार्ज़ो 50 प्रो और रियलमी नार्ज़ो 50आई प्राइम शामिल हैं। ये स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो जी96 गेमिंग प्रोसेसर और 5000 एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। खरीदार नार्जो 50 प्रो और रियलमी नार्जो 50आई प्राइम को क्रमशः 18,049 रुपये और 7,199 रुपये में खरीद सकते हैं।

टेक्नो और ओप्पो
ओप्पो अपने ओप्पो ए78 स्मार्टफोन पर प्राइम फोन पार्टी सेल के दौरान डिस्काउंट दे रही है। यह स्मार्टफोन 5000 एमएएच बैटरी और 33 वाट फास्ट चार्जिंग चार्ज के साथ आता है। आपको ओप्पो एफ21एस प्रो और ओप्पो एफ21एस प्रो 5जी पर भी डील्स मिल रही हैं। वहीं टेक्नो स्पार्क 9 स्मार्टफोन पर भी छूट मिल रही है, जो हेलियो जी37 गेमिंग प्रोसेसर और 7 जीबी एक्सपेंडेबल रैम के साथ आता है। आपको टेक्नो पॉप 6 प्रो पर भी छूट मिल सकती है। प्राइम फोन पार्टी सेल के दौरान कई शानदार डील्स और डिस्काउंट उपलब्ध हैं, इसलिए अलग-अलग ऑप्शनों को चेक करते समय सुनिश्चित करें कि आप अपने लिए सही स्मार्टफोन खोजें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications