नई दिल्ली, सितंबर 05। केंद्र सरकार देश के लोगों की आर्थिक मदद करने के लिए कई सारे स्कीम लाती रहती है। इन्ही तमाम स्कीमों में से एक स्कीम ऐसी है जिसकी मदद से कोई भी 10,000 रुपए तक की राशि आसानी से पा सकता है। स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जन धन योजना है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना की मदद से कोई भी खाताधारक बैंक में रुपए ना होने की स्थिति में भी पैसे निकल सकता है।
2014 में शुरू हुई थी योजना
इस खास स्कीम की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त, 2014 के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के बाद की गई थी। इस योजना का उद्देश्य है कि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दिया जाए। जन-धन योजना को 28 अगस्त 2014 को शुरू किया गया था। यह राष्ट्रीय तौर पर एक मिशन की तरह है। इसकी मदद से लोग वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग, ऋण, बीमा, पेंशन इत्यादी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
10,000 हजार तक है ओवरड्राफ्ट की सुविधा
योजना की खास बात यह है कि खाताधारक अपने इस जीरो बैलेंस खाते में 10,000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट (ओडी) सुविधा का लाभ उठाते हैं। शुरूआतच में सरकार ने ओवरड्राफ्ट की सीमा पहले 5,000 रुपये तय की थी, बाद में सरकार ने इसे बढ़ा कर दोगुना कर दिया। इस खाते में 2,000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट बिना किसी शर्त के पाया जा सकता है।
6 महीने पुराना होना चाहिए खाता
ग्राहक अगर ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो, उनका जन धन खाता कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो, ग्राहक केवल 2,000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट प्राप्त करने के योग्य होंगे। सरकार ने ओवरड्राफ्ट के लिए आयु सीमा को भी 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दिया है। आपको बता दें की जन-धन खाते में ओवरड्राफ्ट की राशि ट्रांसफर की जाएगी। ईस खाते के साथ ग्राहक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सूक्ष्म इकाई विकास और पुनर्वित्त एजेंसी बैंक योजना के लिए पात्र होंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications