नई दिल्ली, 03 अक्टूबर। क्या आप बचत करते हैं? अगर नहीं तो फटाफट शुरू कीजिए ताकि रिटायरमेंट और इमरजेंसी के लिए आपके हाथ में हमेशा पैसा रहे। और यदि आप बचत करते हैं तो एक साल में कितने पैसा बचा पाते हैं? अगर आप साल में 1 लाख रु की भी बचत कर पाते हैं और इसे निवेश करते हैं तो भी आपको 10 करोड़ रु का फंड बनाने में रिटायरमेंट तक का समय लग सकता है। मगर एक महिला सिर्फ 35 साल की आयु में रिटायर हो गयी और वो भी पूरे 10 करोड़ रु के फंड के साथ। इस महिला ने खुलासा किया है कि कैसे उसने सिर्फ 35 साल की उम्र में लगभग 10 करोड़ पाउंड (भारतीय मुद्रा में 10 करोड़ रुपये) के साथ नौकरी से मुक्ति पा ली। इसके लिए महिला ने दो ही चीजें कीं। पहली बचत और दूसरा निवेश।
किफायती खर्च करके बचाए पैसे
ब्रिटेन की नागरिक केटी डोनेगन, जो अब 37 वर्ष की हैं, ने कहा कि वह अपने पैसों के मामले में काफी किफायती रही हैं। अन्य युवाओं के उलट वह पैसे खर्च करने के बजाय हमेशा अपनी पॉकेट मनी भी बचाती थीं। उनकी इस बचत प्रोसेस ने तब एक नया आकार लिया जब उन्होंने 18 साल की उम्र में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से बाहर निकलने का फैसला किया और कोस्टा रिका की यात्रा की। विदेश यात्रा पर केटी अपने होने वाले पति एलन से मिलीं।
3 महीनों का था काम
18 साल की उम्र में केटी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मैथ की स्टडी करने गयी थीं। लेकिन ये उनके लिए ये टफ था और अगले साल ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। घर वापस आकर उन्होंने तीन महीने की स्वयंसेवी प्रोजेक्ट पर जाने से पहले, कुछ समय के लिए ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन में काम किया जहां उन्हें प्रति घंटे 9 पाउंड मिलते थे। जनवरी 2005 में कोस्टा रिका में वे एलन से मिलीं।
2008 में पूरी की ग्रेजुएशन
केटी के अनुसार 2008 में ग्रेजुएट होने के बाद हम हैम्पशायर में एलन की मां के साथ रहने लगे गए ताकि हम एक हाउस डिपॉजिट के लिए बचत कर सकें। इस दौरान वे एक बीमांकक के रूप में प्रति वर्ष 28,500 पाउंड की कमाई की। एलन एक सेल्फ-एम्प्लोयड व्यक्ति थे और उनकी आय कम-ज्यादा होती रहती थी। केटी ने खुलासा किया कि वह 'पैक लंच' खाती थीं, एक सेकेंड हैंड स्कोडा चलाती थीं और महंगे नाइट-आउट के बजाय दोस्तों को आमंत्रित करती थीं।
नवंबर 2010 तक बचाएं 42 लाख रु
केटी आगे कहती हैं कि उन्होंने काफी बचत की थी और नवंबर 2010 में उनके पास बेसिंगस्टोक में 167,650 पाउंड (1.69 करोड़ रु) के दो बेडरूम वाले फ्लैट के डिपॉजिट के लिए 42,000 पाउंड (42 लाख रुपये) थे। एलन और केटी ने जुलाई 2013 में शादी की। ये बहुत सिम्पल शादी थी। उन्होंने स्थानीय सामुदायिक हॉल को किराए पर लिया, लोगों को ईमेल से इनवाइट किया, एक दोस्त को सजावट करने के लिए बुलाया और जितना संभव हो उतना कम लागत रखी।
शेयर बाजार ने मालामाल
उन्होंने बचत की और उसे निवेश किया। केटी के मुताबिक उन दोनों ने पैसा बनाने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए शेयर बाजार पर रिसर्च की। ये कपल फाइनेंशियल इंडीपेंडेंस रिटायर अर्ली (एफआईआरई) नामक एक मूवमेंट से प्रेरित थे, जो आपके अतिरिक्त खर्चों को कम रखने और हर पैसा बचाने की कोशिश करने का सुझाव देता है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार एलन कहते हैं कि वह 1996 से बचत कर रहे हैं और केटी ने ग्रेजुएट होने के बाद योगदान देना शुरू किया।
हर साल 65 लाख रु की कमाई
अपने निवेश के बारे में बोलते हुए केटी ने खुलासा किया कि उनके निवेश से अब सालाना 65,000 पाउंड यानी 65 लाख रु जनरेट होते हैं। ये दोनों अब बेसिंगस्टोक, इंग्लैंड और विदेशों के बीच अपना समय बांटने का खर्च वहन कर सकते हैं। केटी अब एक रिबेल फाइनेंस स्कूल चलाती हैं, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह 'लोगों को अपने फाइनेंस पर नियंत्रण पाने में मदद करने के लिए एक मुफ्त 10-सप्ताह का ऑनलाइन कोर्स' है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications