
Auto Expo : ऑटो एक्सपो 2023 में जहां पर कारों के कई सारे नए मॉडल नजर आए है, तो वहीं दोपहिया वाहनों में भी कई अनोखे प्रयोग देखने को मिले है। देश का पहला सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर मुंबई के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्ट-अप लाइगर मोबिलिटी ने पेश किया है। लाइगर ने इस इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसका पहला वैरिएंट लाइगर एक्स और दूसरा वैरिएंट लाइगर एक्स प्लस है, तो आइए जानते हैं इस स्कूटर बारे में।
शानदार है फीचर्स
लाइगर के दोनों वैरिएंट लाइगर एक्स और वैरिएंट लाइगर एक्स प्लस में ऑटोबैलेंसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक का एक बहुत बड़ा फायदा यह है। कि यह स्कूटर रुकने पर बिना गिरे सीधा खड़ा रहता है। इतना ही नहीं इस स्कूटर में लाइव लोकेशन का फीचर्स दिया गया है। इसके साथ ही इसमें राइडर हिस्ट्री जैसा फीचर दिया गया है। इस स्कूटर में लाइनिंग के लिए एलईडी लाइट का फीचर दिया गया है।
इस स्कूटर की रेंज
लाइगर ने अपने लाइगर एक्स वेरिएंट में 65 किमी की रेंज दी है और लाइगर एक्स प्लस में 110+ को रेंज दी है। अगर हम इन स्कूटर्स की चार्जिंग की बात करें, तो लाइगर को चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है और लाइगर प्लस को चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइगर एक्स और लाइगर प्लस में 65 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड दी गई है।
कलर और प्राइस
कम्पनी इन स्कूटर को 5 कलर में पेश किया है। जिसमें जिसमें पहला कलर ग्रे, दूसरा कलर पोलर व्हाइट, तीसरा कलर ब्लू, चौथा कलर टाइटेनियम और आखिरी रेड कलर है। कम्पनी ने लाइगर एक्स की करीब कीमत 90,000 रूपये और लाइगर एक्स प्लस की प्राइस को अभी रिवील नहीं की है।
अल्ट्रावायलेट ई-रेसिंग बाइक
इसके अलावा ऑटो एक्सपो 2023 में अल्ट्रावायलेट ई-रेसिंग बाइक ने अपनी हाई स्पीड रेसिंग इलेक्ट्रिक बाइक एफ-99 को यह पेश किया है। कम्पनी के दावा किया है कि, इस बाइक की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा होगी। अल्ट्रावायलेट ई-रेसिंग बाइक की इलेक्ट्रिक मोटर 65 बीएचपी तक का पावर जनरेट कर सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications