नई दिल्ली, 26 मार्च। हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक माइंडफुल आईटी कंपनी है। ये ऑटोमोटिव, बीएफएसआई, कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स, ई-कॉमर्स, एडुटेक, इंजीनियरिंग आरएंडडी, हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और ट्रैवल / ट्रांसपोर्टेशन / हॉस्पिटैलिटी जैसे उद्योग क्षेत्रों में ढेरों सेवाओं देती है। हैप्पीएस्ट माइंड्स का मुख्यालय बैंगलोर, भारत में है और इसका कारोबार यू.एस., यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व में भी है। बता दें कि बीते कुछ सालों में आईटी सेक्टर ने बढ़िया प्रदर्शन किया है, जिसके चलते इन कंपनियों के शेयर ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड भी ऐसी कंपनियों में से एक रही है।
दमदार रहा रिटर्न
हैप्पीएस्ट माइंड्स के शेयर की गिनती 2021 के उन शेयरों में रही, जिन्होंने निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया। मगर अब इस शेयर में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। यानी लोग मुनाफा निकाल रहे हैं। पर लिस्टिंग के बाद से ही यह शेयर शानदार रिटर्न देता रहा है। बता दें कि इस कंपनी का आईपीओ सितंबर 2020 में आया था। उसमें इसका प्राइस बैंड 165 रुपये से 166 रुपये तक था।
कितने पर हुआ लिस्ट
अच्छे आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसई पर 351 रुपये पर और एनएसई पर 350 रुपये पर लिस्ट हुआ। यानी इसने लिस्टिंग पर ही अपने निवेशकों का पैसे दोगुना कर दिया। अब कंपनी का शेयर 1122 रु पर है। 166 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 1122 रु तक पहुंचने में यह 575 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इसने पैसा 6.75 गुना कर दिया है।
लिस्टिंग वाले दिन से अब तक रिटर्न
17 सितंबर 2020 को लिस्टिंग के बाद 18 सितंबर को यह 358.70 रु पर था। उस रेट से देखें तो यह अब तक 1122 रु तक पहुंचने में 212.80 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी निवेशकों का पैसा तीन गुना से अधिक कर चुका है। बता दें कि इस समय हैप्पीएस्ट माइंड्स की मार्केट कैपिटल 16,410.53 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,580.80 रु और निचला स्तर 513.30 रु रहा है।
कंपनी के नतीजे
आईटी फर्म हैप्पीस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने दिसंबर 2021 तिमाही के लिए शुद्ध लाभ में 16.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 48.92 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 42.15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। अक्टूबर-दिसंबर 2021 के दौरान इसकी इनकम 47.2 प्रतिशत बढ़कर 283.94 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि एक साल पहले यह 192.84 करोड़ रुपये थी। हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के एमडी और मुख्य वित्तीय अधिकारी वेंकटरामन एन ने कहा कि कंपनी स्वस्थ वित्तीय और व्यावसायिक प्रदर्शन को जारी रखे हुए है। हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के एमडी और मुख्य वित्तीय अधिकारी वेंकटरामन एन ने नतीजों पर कहा था कि कंपनी स्वस्थ वित्तीय और व्यावसायिक प्रदर्शन को जारी रखे हुए है।
1 साल का रिटर्न
हैप्पीस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर का 1 साल का रिटर्न भी 109.09 फीसदी रहा है। यानी ये उन शेयरों में शामिल है, जो बीते एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर चुके हैं। पर ध्यान रहे कि ये 2022 में ये 16 फीसदी से अधिक गिर चुका है।
More From GoodReturns

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

Om Power Transmission IPO GMP: खुल गया ₹150 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें मौका या रिस्क?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी



Click it and Unblock the Notifications