नई दिल्ली, अप्रैल 18। बीते शुक्रावार को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 759.29 अंक या 1.53 प्रतिशत गिर कर 48,832.03 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 217 अंक या 1.46 प्रतिशत गिर कर 14,617.85 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमश: 2.91 प्रतिशत और 2.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। 16 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान फार्मा को छोड़ कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स नीचे गिरे। कुल मिला कर यह हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा। मगर फिर भी कुछ ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को 66 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
सिनेविस्टा
सिनेविस्टा एक बहुत छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 81.10 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 66.71 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 8.47 रु से 14.12 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 14.12 रु पर बंद हुआ। 66.71 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3.33 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि ऐसी छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम रहता है। इसलिए निवेश से पहले जोखिम का ध्यान रखें।
डॉ लालचंदानी लैब्स
डॉ लालचंदानी लैब्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 13.90 रु से 20.85 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 50 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 9.03 करोड़ रु है। 5 दिन में 50 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 20.85 रु पर बंद हुआ।
अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर्स
अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर्स भी रिटर्न देने के मामले में पीछे नहीं रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 34.34 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 39.90 रु से 53.60 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 34 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 217.53 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 52.85 रु पर बंद हुआ।
तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स
तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया। इसका शेयर 52.15 रु से 69.25 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 32.79 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 623.05 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8.63 फीसदी की तेजी के साथ 69.25 रु पर बंद हुआ।
ऑर्टिन लैबोरेट्रीज
ऑर्टिन लैबोरेट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 23.80 रु से 31.5 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 32.35 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 25.61 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 19.77 फीसदी की मजबूती के साथ 31.50 रु पर बंद हुआ। इसी तरह शुक्र फार्मा का शेयर भी 28 फीसदी से अधिक उछला, जबकि केडीडीएल ने 27.48 फीसदी, फार्मेड्स फार्मा ने 25.93 फीसदी और शीश इंडस्ट्रीज ने 24.85 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार: आज ग्लोबल संकेतों से तय होगी दिशा

निफ्टी 24,000 के पार! सोमवार की बड़ी हलचल में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार बंद, कहीं आपका पैसा न फंस जाए!

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

भारतीय शेयर बाजार में आज TCS और महंगाई का धमाका!

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

Stock Market Crash: 5 बड़े कारणों से शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रेडिंग से पहले जान लें सच!



Click it and Unblock the Notifications