नई दिल्ली, मई 30। पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा रहा। बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक या 1.75 प्रतिशत बढ़ कर 51,422.88 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 260.35 अंक या 1.72 प्रतिशत बढ़ कर 15,435.65 पर बंद हुआ। शेयर बाजार को टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और फाइनेंस, ऑटो और इंफ्रा शेयरों से सहारा मिला। हालांकि मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.1 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.83 फीसदी की तेजी आई। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने बीते कारोबारी हफ्ते के 5 दिनों में निवेशकों का पैसा डबल से अधिक कर दिया। इन शेयरों ने निवेशकों को 108 फीसदी तक मुनाफा कराया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
व्हाइट ऑर्गेनिक एग्रो
व्हाइट ऑर्गेनिक एग्रो एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 33.60 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 108.70 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 4.60 रु से 9.60 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 9.60 रु पर बंद हुआ। 108.70 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 2.17 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। यही वो शेयर है, जिसने बीते हफ्ते निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है।
द बाइक हॉस्पिटैलिटी
द बाइक हॉस्पिटैलिटी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 21.20 रु से 34.25 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 61.56 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 137.33 करोड़ रु है। 5 दिन में 61.56 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और मुनाफे का सौदा है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 15 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 34.25 रु पर बंद हुआ।
गॉब्लिन इंडिया
गॉब्लिन इंडिया भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 60.41 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 17.05 रु से 27.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 60.41 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 28.56 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी की मजबूती के साथ 27.35 रु पर बंद हुआ।
टाइड वॉटर ऑयल
टाइड वॉटर ऑयल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 5,399.55 रु से 8636.25 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 59.94 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 3,009.56 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 8636.25 रु पर बंद हुआ।
ऑनवार्ड टेक्नोलॉजी
ऑनवार्ड टेक्नोलॉजी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 120 रु से 191.3 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 59.42 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 313.60 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 191.30 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications