नई दिल्ली, अगस्त 10। आज उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए। आखिर में सेंसेक्स 35.78 अंक या 0.06% गिर कर 58,817.29 पर और निफ्टी 9.70 अंक या 0.06% ऊपर 17,534.80 पर बंद हुआ। लगभग 1501 शेयरों में तेजी आई है, 1817 शेयरों में गिरावट आई है और 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, यूपीएल, अपोलो हॉस्पिटल्स, कोल इंडिया और टाटा स्टील में रही। गिरने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, ओएनजीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और अडानी पोर्ट्स शामिल रहे। सेक्टरों में कैपिटल गुड इंडेक्स में 1 फीसदी और मेटल इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुए। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जो 2022 में 500 फीसदी तक रिटर्न दे चुके हैं। जानते हैं उन शेयरों की डिटेल।
सोनल एडेसिव
03 जनवरी 2022 को सोनल एडेसिव का शेयर 9.80 रु पर था। जबकि अब यह 58 रु पर बंद हुआ। यानी ये 2022 में अब तक 491.84 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इससे निवेशकों का पैसा इस साल में अब तक करीब 6 गुना हो चुका है। यानी जिसने भी इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे, उनकी वैल्यू आज 5.91 लाख रु के करीब होगी। ये शेयर 6 महीनों में 282.59 फीसदी और 1 महीने में 84.71 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
वीसीयू डेटा मैनेजमेंट
03 जनवरी 2022 को वीसीयू डेटा मैनेजमेंट का शेयर 10.46 रु पर था। जबकि अब यह 35.40 रु पर बंद हुआ। यानी ये 2022 में अब तक 238.43 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इससे निवेशकों का पैसा इस साल में अब तक 3.38 हो चुका है। यानी जिसने भी इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे, उनकी वैल्यू आज 3.38 लाख रु के करीब होगी। ये शेयर 6 महीनों में 110.71 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
एबीसी गैस
14 जनवरी 2022 को एबीसी गैस का शेयर 420 रु पर था। जबकि अब यह 67.60 रु पर बंद हुआ। यानी ये 2022 में अब तक 420 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इससे निवेशकों का पैसा इस साल में अब तक 5.20 गुना हो चुका है। यानी जिसने भी इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे, उनकी वैल्यू आज 5.20 लाख रु के करीब होगी। ये शेयर 6 महीनों में 502.05 फीसदी और 1 महीने में 174.80 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
रेस्पोंस इंफॉर्मेटिक्स
10 जनवरी 2022 को रेस्पोंस इंफॉर्मेटिक्स का शेयर 12.96 रु पर था। जबकि अब यह 42.65 रु पर बंद हुआ। यानी ये 2022 में अब तक 229.09 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इससे निवेशकों का पैसा इस साल में अब तक करीब 3.29 गुना हो चुका है। यानी जिसने भी इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे, उनकी वैल्यू आज 3.29 लाख रु के करीब होगी। ये शेयर 6 महीनों में 213.60 फीसदी और 1 महीने में 38.03 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
ध्रुव कैपिटल
03 जनवरी 2022 को ध्रुव कैपिटल का शेयर 4.54 रु पर था। जबकि अब यह 22.75 रु पर बंद हुआ। यानी ये 2022 में अब तक 401.10 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इससे निवेशकों का पैसा इस साल में अब तक 5 गुना हो चुका है। यानी जिसने भी इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे, उनकी वैल्यू आज 5.01 लाख रु के करीब होगी। ये शेयर 6 महीनों में 274.18 फीसदी और 1 महीने में 53.41 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications