नई दिल्ली, मई 8। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक दर वृद्धि की बढ़ती आशंका के बीच भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में आश्चर्यजनक रूप से 40 बीपीएस और नकद आरक्षित अनुपात में 50 बीपीएस की वृद्धि ने 6 मई को समाप्त सप्ताह में बाजार को कमजोर कर दिया। इससे सप्ताह के दौरान 4 दिन में ही (3 मई को ईद के कारण बाजार बंद रहा था) बेंचमार्क सूचकांक 4 फीसदी से अधिक गिर गया। बीएसई सेंसेक्स 2,225 अंक गिर कर सप्ताह के 54,836 पर बंद हुआ, और निफ्टी 50 691 अंक गिर कर 16,411 पर बंद हुआ, जो 9 मार्च के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। बता दें कि बाजार में यह गिरावट चौथे सप्ताह जारी रही। हर प्रमुख क्षेत्र बिकवाली के दबाव में रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 4.3 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 6.8 फीसदी की गिरावट आई। मगर इस सबके बावजूद 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने 4 ही दिन में निवेशकों को 45 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया।
शिलचर टेक्नोलॉजीज
शिलचर टेक्नोलॉजीज एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 257.92 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 4 कारोबारी सत्र में ये शेयर 45.08 फीसदी उछला। ये शेयर 4 दिन में 466.20 रु से 676.35 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 676.35 रु पर बंद हुआ। 45.08 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु करीब 2.91 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
पंत इनफिनिटी
पंत इनफिनिटी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 16 रु से 22 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 37.50 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 26.56 करोड़ रु है। 4 दिन में 37.50 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3.61 फीसदी की मजबूती के साथ 21.55 रु पर बंद हुआ।
सुलभ इंजीनियर्स
सुलभ इंजीनियर्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 37.32 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 5.60 रु से 7.69 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 37.32 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 77.27 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.91 फीसदी की उछाल के साथ 7.69 रु पर बंद हुआ।
पाओस इंडस्ट्रीज
पाओस इंडस्ट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 8.20 रु से 11.23 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 36.95 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 6.85 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 11.23 रु पर बंद हुआ।
स्टारटेक फाइनेंस
स्टारटेक फाइनेंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 129.75 रु से 176.25 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 35.84 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 174.67 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की कमजोरी के साथ 176.25 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications