नई दिल्ली, सितंबर 11। तेल की कीमतों में गिरावट, लगातार आ रहे विदेशी निवेश और सप्ताह के अंत में वैश्विक बाजारों में तेजी के कारण 2 सितंबर को समाप्त सप्ताह में शेयर बाजार में 1.68 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। ऑटो को छोड़कर, सभी क्षेत्रों ने शेयर बाजार की तेजी में भाग लिया। आईटी, इंफ्रा, बैंकों और धातु शेयरों में 2 से 3.5 प्रतिशत तक की आई। बीएसई सेंसेक्स लगभग 1,000 अंक चढ़ कर 59,793 पर और निफ्टी 50 300 अंक के करीब बढ़ कर 17,833 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमश: 2 फीसदी और 3.3 फीसदी चढ़े। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया। आगे जानिए इन पांचों शेयरों की डिटेल।
ब्रैंडबकेट मीडिया : 77.08 फीसदी
ब्रैंडबकेट मीडिया एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 8.40 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 77.08 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 15.05 रु से 26.65 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की मजबूती के साथ 26.65 रु पर बंद हुआ। 77.08 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.77 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
कार्य फैसिलिटीज : 72.93 फीसदी
कार्य फैसिलिटीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 22.90 रु से 39.60 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 72.93 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 18.51 करोड़ रु है। 5 दिन में 72.93 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की उछाल के साथ 39.60 रु पर बंद हुआ।
नायसा कॉर्पोरेशन : 66.80 फीसदी
नायसा कॉर्पोरेशन भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 66.80 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 5.12 रु से 8.54 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 66.80 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 25.62 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 8.54 रु पर बंद हुआ।
आईएम+ कैपिटल्स : 63.12 फीसदी
आईएम+ कैपिटल्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 98.70 रु से 161 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 63.12 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 56.38 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की उछाल के साथ 161 रु पर बंद हुआ।
अनुपम फिनसर्व : 63.04 फीसदी
अनुपम फिनसर्व ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 1.84 रु से 3 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 63.04 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 34.69 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 3 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications