नई दिल्ली, नवंबर 22। क्रिप्टोकरेंसी को तगड़ा रिटर्न देने के साथ-साथ बहुत अधिक अच्छी अस्थिर होने के लिए भी जाना जाता है। कुछ टोकन ऐसे हैं जिन्होंने थोड़े समय में ही शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। सोमवार को, शिह त्ज़ु (एसएचआईएच) की बारी आई, जो चीन के स्नेही और चंचल कुत्ते की नस्ल के नाम पर एक टोकन है। पिछले दो घंटों में ही इस टोकन में जबरदस्त तेजी देखी गई है। ये कॉइन 2 घंटे में ही 500 रु को 30 लाख रु में बदलने में कामयाब रहा है।
कितनी आई तेजी
कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों से पता चलता है कि शिह त्जु में लगभग 6,00,000 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शिह त्ज़ु का कॉइन 0.000000009105 डॉलर से बढ़ कर 0.00005477 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। एक्सचेंजों पर इसके वॉल्यूम में भी 65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ये टोकन उन अज्ञात टोकनों में से एक है, जिनमें अचानक हजारों प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। लेकिन किसी को पता नहीं है कि क्यों।
कौन कौन से कॉइन में दिखी तेजी
इससे पहले इसी तरह की तेजी कोकोस्वैप, इथेरियम मेटा और एआरसी गवर्नेंस में देखने को मिली। इन कॉइन्स में अचानक लेकिन शॉर्ट टर्म वाली तेजी देखी गयी। एक रजिस्टर्ड एंटिटी शिह त्ज़ु एक क्रॉस-चेन-आधारित मीम टोकन है, जो एनएफटी मार्केटप्लेस के एक ईकोसिस्टम, एक मल्टी-चेन आधारित वॉलेट और मेटावर्स गेमिंग को एक साथ लाता है।
खास जानकारी उपलब्ध नहीं
क्रिप्टो बाजार पर नज़र रखने वाले विश्लेषकों का कहना है कि शिह त्ज़ु की सप्लाई के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। वैसे इसकी अधिकतम आपूर्ति 1,000,000,000,000,000 कॉइन पर आंकी गई है। जानकारों का मानना है कि इस समय इसकी कीमतों में तेजी टिकाऊ नहीं लगती है। यह सिर्फ एनएफटी और मेटावर्स गेमिंग गति से फायदा उठा रहा है।
एथेरियम और बिनेंस स्मार्ट चेन पर बिल्ट
टोकन की वेबसाइट के अनुसार शिह-त्ज़ु टोकन एक ईआरसी -20 / बीईपी 20 टोकन है जो एथेरियम और बिनेंस स्मार्ट चेन पर बनाया गया है। ये जानवरों की लाइफ क्वालिटी में सुधार करने पर केंद्रित है। एक मजबूत और लगातार बढ़ती कम्युनिटी के साथ ये पशु अधिकार सहायता समूहों और अधिवक्ताओं की वकालत करता है और उन्हें दान भी करता है।
ये कॉइन भी उछला
मार्केट में कई मीमकॉइन आ गए हैं। इनमें डॉगकॉइन और शीबा इनु काफी मशहूर हैं। इसी तरह का एक नया मीमकॉइन आया है। इसे इसी साल लॉन्च किया गया है। ये एक मीमकॉइन है, जिसका नाम है कैटकॉइन। पिछले कुछ दिनों में इसने शानदार रिटर्न दिया है। इस कॉइन ने 30 दिनों की अवधि में 10000 रु के 281800 रु बना दिए हैं। कैटकॉइन इसी साल मई में लॉन्च हुआ। कैटकॉइन ने अक्टूबर से नवंबर के दौरान निवेशकों को पैसा कमवाया। निवेशकों को इस कॉइन से जबरदस्त मुनाफा हुआ। इतना रिटर्न कैटकॉइन ने 10 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच दिया। हालांकि इसके बाद कैटकॉइन में गिरावट भी आई है। कॉइनमार्केटकैप की रिपोर्ट के तहत 10 अक्टूबर को कैटकॉइन का रेट 0.0000003594 डॉलर पर था। इस तरह यदि कोई 1000 डॉलर यानी करीब 75000 रुपये के कैटकॉइन लेता तो उसे 278.2 करोड़ कॉइन मिलते।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications