
Lottery Winner Australia : लॉटरी का चलन दुनिया भर के कई देशों में है। इनमें ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में लॉटरी से जुड़ी एक घटना घटी है। वहां कोई किस्मत वाला बहुत मोटी लॉटरी जीता है, पर अभी तक वो सामने नहीं आया है। बीते गुरुवार के 40 मिलियन डॉलर (220.5 करोड़ रु) के पावरबॉल जैकपॉट के विजेता ने अभी तक अधिकारियों से अपना इनाम कलेक्ट करने के लिए संपर्क नहीं किया है।
अभी तक क्या है जानकारी
नये-नये अरबपति के बारे में जो कुछ जानकारी सामने आई है वो ये कि उसने पर्थ में 1398 ड्रॉ के लिए एकमात्र डिवीजन वन-विनिंग एंट्री खरीदी और ये टिकट एक सिंगल टिकटहोल्डर धारक को बेचा गया। ये टिकट लॉटरीवेस्ट प्लेयर के रजिस्ट्रेशन सर्विस पर रजिस्टर नहीं था और चार दिन बाद भी साफ नहीं है कि इस लॉटरी का विजेता कौन है।
चल रहा लंबा वीकेंड
7न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में एक लंबा वीकेंड है। गेमिंग अधिकारियों को उम्मीद है कि विजेता अपनी विनिंग एंट्री को वेरिफाई करने और अपनी इनामी राशि को कलेक्ट करने के लिए मंगलवार को सामने सकता है। यह इस वर्ष अब तक सभी लोट्टो गेम्स में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में 19वीं डिवीजन वन जीत थी। जिन लोगों ने अभी तक अपने टिकट को चेक नहीं किया है, उन्हें बताया गया है कि विनिंग नंबर 13, 14, 16, 18, 19, 21 और 29 हैं और पावरबॉल 18 है।
5 टिकटों के विजेताओं का नहीं पता
कुल मिला कर अब पर्थ में लॉटरीवेस्ट हेडक्वार्टर से 1 मिलियन डॉलर से अधिक राशि के पांच टिकटों के लिए क्लेम किया जाना बाकी है। इनमें से तीन 11 फरवरी शनिवार सुपरड्रा में बेचे गए थे और हर एक की इनामी राशि 1.25 मिलियन डॉलर है।
विनिंग राशि के लिए इतने दिन में करना होता है क्लेम
विजेताओं के पास ड्रॉ की तारीख से 12 महीने का समय होता है ताकि वे कैश कलेक्ट करने और लॉटरीवेस्ट द्वारा चलाए जा रहे ग्रांट प्रोग्राम में विनिंग राशि को डाल दिए जाने से पहले अपने जीते हुए पैसों को बैंक में जमा कर सकें।
8000 करोड़ रु की लॉटरी
इसी तरह कुछ समय पहले एक खुशनसीब के इतिहास की सबसे बड़ी लॉटरी की रकम जीतने की खबर सामने आई थी। मगर तब तक उस विजेता के नाम का पता नहीं लगा था। पिछले के आखिर में उस विजेता के नाम का खुलासा हो गया। इस विजेता ने 8000 करोड़ रु जीते हैं। जिस किस्मत वाले व्यक्ति की हम बात कर रहे हैं उसने 16500 करोड़ रु की लॉटरी जीती थी। मगर ऐसी लॉटरी में विजेता के पास 2 विकल्प होते हैं। या तो वे साल दर साल आधार पर थोड़ा-थोड़ा पैसा लेता रहे तो फिर उसे पूरी 16500 करोड़ रु की राशि मिलती है। या फिर विजेता एक साथ रकम ले ले। तब उसे 8000 करोड़ रु मिलेंगे। इस व्यक्ति ने भी 8000 करोड़ रु एक साथ लेने का फैसला किया। ये मामला है अमेरिका का। कैलिफोर्निया के लॉटरी अधिकारियों की तरफ से जानकारी दी गयी है कि जिस व्यक्ति ने ये लॉटरी जीती है उसका नाम है एडविन कास्ट्रो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications