नई दिल्ली, फरवरी 10। शेयर बाजार में ट्रेडिंग उलझन वाला काम है और अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। आप किसी दिन ज्यादा लाभ कमा सकते हैं और दूसरे दिन उसी नुकसान में हो सकते हैं। मगर निवेश करने पर शेयर बाजार का जोखिम कम हो जाता है। ट्रेडिंग रोज रोज खरीदने बेचने को कहते हैं। मगर निवेश थोड़ा ज्यादा अवधि के लिए होता है। कम से कम 3 महीने। शेयर बाजार में आपको कम से कम 3 महीने या फिर मुनाफा कमाने के लिए इससे अधिक भी इंतजार करना पड़ सकता है। आप जितना समय मार्केट में निवेश रखेंगे उतना अधिक मुनाफा होगा। एक शेयर ऐसा है, जिसने 2 महीनों में निवेशकों का पैसा 2 दोगुने से अधिक कर दिया है।
कौन सा है शेयर
अगर आपको भी शेयर बाजार में अपना पैसा डबल करना है तो सही समय तक इंतजार करना होगा। एक छोटी रकम को बड़ा बनाने के लिए और वो भी बिना कुछ किए कुछ महीनो का इंतजार करना बुरा नहीं है। बड़ी कंपनियों के मुकाबले छोटी कंपनियां ज्यादा मुनाफा करा सकती हैं। इन्हीं में से एक कंपनी है एके स्पिनटेक्स। यही वो कंपनी है, जिसने निवेशकों का पैसा दो महीने में डबल से ज्यादा कर दिया है।
दिया 232 फीसदी रिटर्न
2 महीने पहले एके स्पिनटेक्स का शेयर 10 दिसंबर को 23.95 रु पर था, जबकि आज यह 79.50 रु पर है। इस दौरान निवेशकों को 232 फीसदी रिटर्न मिला। वैसे एके स्पिनटेक्स एक बहुत छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल सिर्फ 40 करोड़ रु है। इस कंपनी की स्थापना 1994 में की गयी थी। कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 119.30 रु और निचला स्तर 18.10 रु रहा है।
क्या है एके स्पिनटेक्स का बिजनेस
कंपनी को मूल रूप से एके प्रोसेसर्स के नाम से शुरू किया गया था। ये एक टेक्सटाइल कंपनी है। बाद में कंपनी का विस्तार करने और अपनी कैपिटल आवश्यकता को पूरा करने के लिए कंपनी को 6 जनवरी 1995 को पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में चेंज किया गया। 80 के दशक में कपड़ा क्षेत्र में बहुत सारे अवसर थे। सरकार ने टेक्सटाइल डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित किया। इसी अवसर का लाभ उठाने के लिए कंपनी ने टेक्सटाइल प्रोसेसिंग बिजनेस शुरू करने का फैसला किया।
कैसे रहे नतीजे
30 सितंबर 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही के लिए एके स्पिनटेक्स ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 0.23 करोड़ रु की तुलना में 0.04 करोड़ रु का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो साल-दर-साल आधार पर 82.6% की गिरावट है। हालांकि इसकी इनकम पिछले वर्ष की इसी अवधि में 10.89 करोड़ रु के मुकाबले 56.5% बढ़ कर 17.05 करोड़ रु हो गयी।
पूरे वित्त वर्ष के नतीजे
कंपनी ने 31 मार्च,2021 को समाप्त 12 महीने की अवधि के दौरान कुल 289.14 करोड़ रुपये की इनकम दर्ज की थी, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 314.20 करोड़ रुपये थी। 31 मार्च 2020 को समाप्त वर्ष में शुद्ध लाभ बढ़कर 75.04 करोड़ रु हो गया, जो उससे पिछले साल में 51.47 करोड़ रु था। कंपनी का बोर्ड दिसंबर तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों पर विचार और मंजूरी के लिए आज 10 फरवरी को बैठक करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications