नई दिल्ली, सितंबर 6। किसी बिजनेस को शुरू करने के लिए बहुत ही अधिक पैसों की जरूरत होती है। वैसे बिजनेस शुरू करने का विचार और उसका मॉडल बनाना तो बहुत ही अच्छा लगता हैं। लेकिन उस बिजनेस को धरातल में उतारने में बेहद ही मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कोई स्टार्टअप खुद को साबित कर दिखाता है तो इन्वेस्टर्स के लिए उसमें पैसे लगाना बेहद ही सरल हो जाता है।
1200 मिलियन डॉलर से भी अधिक की कंपनी
इन ही सभी बातों को ध्यान में रखते हुए अमित जैन ने अपने भाई अनुराग जैन के साथ मिल कर अपना स्टार्टअप कार देखो डॉट कॉम नाम भी शुरू किया था। आज हम इस कंपनी की बात करें तो ये कंपनी 1200 मिलियन डॉलर से भी अधिक की कंपनी बन चुकी हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए दोनों भाइयों के पास ठीक ठाक पैसे थे। लेकिन उन्होंने अपनी कंपनी को ब्रांड बनाने के लिए और मार्केटिंग करने के लिए इन्वेस्ट जुटाया।
दोनों भाइयों के बारे में
आईआईटी दिल्ली से दोनो भाई अमित जैन और अनुराग जैन ने स्नातक करा है। जिसके बाद दोनों ने अलग अलग कंपनी में काम शुरू किया। ट्रीलॉजी में अमित ने 7 वर्षो तक काम किया और अनुराग ने लगभग 5 वर्षो तक साबरे होलिडेज में काम किया। पिता की तबियत खराब हो जाने की वजह से दोनों भाई नौकरी को छोड़ कर जयपुर अपने घर आ गए।
वर्ष 2008 में हुई कंपनी की शुरुवात
कई सारे बिजनेस आइडिया पर अमित अपने भाई अनुराग से चर्चा कर रहे थे। वर्ष 2008 के समय अमित और अनुराग दिल्ली ऑटो कार एक्सपो-2008 देखने के लिए गए थे। वही से उनके दिमाग में कार देखो का आइडिया आया। दोनों ने इस आइडिया में काम करने का सोचा उन्होंने एक ऐसा प्लेटफार्म बनाने का फैसला किया। जहां पर कार को खरीदना आसान हो। वर्ष 2008 में इस तरह कार देखो डॉट कॉम की शुरुवात हुई।
हर महीने 3.5 करोड़ उपभोक्ता कार देखने आते है
आप उनकी इस वेबसाइट में एक साथ 4 कार की तुलना कर सकते है साथ ही इस वेबसाइट में कार की तस्वीरें, कार की वीडियो और 360 डिग्री पर अलग अलग कोणों से कार के आंतरिक और बाहरी दृश्य का विस्तृत दृश्य भी प्रदान करती है और आपको ये सब जानकारी केवल कार और वाहन विशेषज्ञ ही मुहैया कराती है। इस कंपनी की शुरुवात जयपुर से हुई थी और आज इस कंपनी के ऑफिस देश के बहुत बड़े बड़े शहरों में है। इस वेबसाइट में हर महीने लगभग 3.5 करोड़ उपभोक्ता कार देखने के लिए भी आते है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications