नई दिल्ली, सितंबर 08। फुटवियर रिटेलर मेट्रो ब्रांड्स ने कहा कि कंपनी अपने शेयरधारकों को 'डिस्काउंट वाउचर' देने का निर्णय लेने जा रही है। वाउचर का उपयोग करके प्रत्येक शेयरधारक कंपनी के उत्पादों पर 15 प्रतिशत की छूट के हकदार होंगे। यह डिस्कउंट वाउचर कंपनी के सभी उत्पादों पर लागू होगा।
15 प्रतिशत मिलेगा डिस्काउंट
कंपनी ने कहा कि हमें यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि मेट्रो अपने सभी शेयरधारकों को उनके प्यार और प्रशंसा के लिए एक छोटे टोकन के रूप में" डिस्काउंट वाउचर "भेजने का प्रस्ताव कर रही है। ये वाउचर प्रत्येक शेयरधारक को पंद्रह प्रतिशत की छूट दिलाएगा। निवेशक मेट्रो के उत्पाद जैसे कि मेट्रो, मोची, वॉकवे, क्रोक्स और फिटफ्लॉप से खरीदारी पर यह छूट पा सकेंगे। कंपनी ने बताया कि वाउचर का विवरण शेयरधारकों के पंजीकृत ईमेल-आईडी पर भेजा जाएगा।
मेट्रो की सभी कंपनियों पर मिलेगा लाभ
कंपनी मेट्रो, मोची, वॉकवे, दा विंची और जे फोंटिनी जैसे फुटवियर के साथ-साथ क्रॉक्स, स्केचर्स, क्लार्क्स, फ्लोर्सहाइम और फिटफ्लॉप जैसे कुछ तीसरे पक्ष के ब्रांडों की खुदरा बिक्री करती है। मेट्रो ब्रांड्स अपने स्टोर्स पर बेल्ट, बैग, मोजे, मास्क और वॉलेट जैसी एक्सेसरीज भी रखते हैं। जून 2022 की समाप्त पहली तिमाही में 105.7 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। पिछले साल कंपनी को जून तिमाही में 12 करोड़ रुपए का नुकसान सहना पड़ा था।
मेट्रो के स्टॉक ने दिया है बेहतर रिटर्न
मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों ने पिछले साल दिसंबर में शेयर बाजार में शुरुआत की थी और लिस्टिंग के बाद से ही स्टॉक 74 प्रतिशत से अधिक ऊपर है। मेट्रो ब्रांड्स के तीन दिवसीय आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सदस्यता के अंतिम दिन 3.64 गुना अभिदान मिला। कंपनी का आईपीओ 10 दिसंबर को खुला और 14 दिसंबर को बंद हुआ। शेयर बिक्री में ₹295 करोड़ का एक नया निर्गम और बिक्री के लिए एक प्रस्ताव था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications