नई दिल्ली, जून 21। राज्य एवं केंद्रीय करों एवं लेवी (आरओएससीटीएल) योजना में छूट की नई शर्तों के कारण देश के गारमेंट निर्यातकों को 1,200 करोड़ रुपये का संभावित नुकसान हो सकता है। यह योजना निर्यातकों द्वारा इनपुट पर पहले से भुगतान किए गए करों और लेवी के लिए छूट प्रदान करती है। अब सरकार ने इस छूट को उन शेयरो में बदल दिया है जो ट्रेड (बेचने-खरीदने) के योग्य होंगे। निर्यातक इन शेयरों को आयातकों को बेच सकेंगे। शेयरों का उपयोग नकद भुगतान के विकल्प के रूप में किया जा सकेगा।

योजना से केवल आयातकों को होगा लाभ
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक जानकारों के अनुसार सरकार व्यापार परिधान निर्यातकों के मार्जिन पर ऐसे समय में दबाव डाल रही है जब वे फंड की भारी कमी की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। परिधान निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य और गारमेंट एक्सपोर्टर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (जीईएमए) के अध्यक्ष विजय जिंदल का कहना है शेयरों में ट्रेड की इस छूट से सिर्फ आयातकों को फायदा होगा। वे निर्यातकों से शेयरों की तय की गई कीमत पर अनुचित लाभ उठा रहे हैं।
16 अरब डॉलर है गारमेंट की हिस्सेदारी
गारमेंट भारत के कुल कपड़ा निर्यात में 36 फीसदी का योगदान देता है। देश सालाना 44 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात करता है, जिसमें से 16 अरब डॉलर की हिस्सेदारी गारमेंट की है। टैक्स को शेयरों में बदलने की योजना के तहत निर्यातकों पर निर्यात शुल्क का कुल 5 प्रतिशत का भुगतान है, जिसकी वैल्यू लगभग 6000 करोड़ रु के बराबर है। भुगतान में 20 फीसदी की छूट निर्यातकों पर प्रत्यक्ष रूप से 1200 करोड़ रु का प्रभाव डालेगी।
कपड़ा निर्यात में पिछड़ सकता है भारत
जानकारों का कहना है कि कपड़ा उद्योग लगभग 4.5 करोड़ श्रमिकों को रोजगार देता है और 2029 तक इसकी वैल्यू 209 अरब डॉलर से भी अधिक होने की उम्मीद है। लेकिन अगर इस तरह की समस्याएं जारी रहती हैं, तो कपड़ा व्यापार में बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देश भारत से तेजी से आगे निकल सकते हैं। इससे भारत इस क्षेत्र में अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धा खो देगा। इन देशों में श्रम लागत बहुत कम है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications