नई दिल्ली, दिसंबर 26। ये बात तो आप भी जानते होंगे कुछ पुरानी और दुर्लभ चीजों की कीमत अकसर बहुत अधिक होती है। इन चीजों में पुराने सिक्के, आर्टिफैक्ट या ऐसी ही कोई अन्य वस्तु शामिल होती है। दुनिया भर में हर साल कुछ पुरानी चीजें नीलामी में बिकती हैं और लोग उन्हें खुशी खुशी करोड़ों रु में खरीदते हैं। हाल ही में इंग्लैंड में एक पुराना सिक्का इसी तरह की नीलामी में बिका है। जानते हैं उसकी कीमत और खासियत।
379 साल पुराना है सिक्का
एक दुर्लभ शिलिंग चांदी का सिक्का, जिसे 1652 में ढाला गया था, हाल ही में 2.6 करोड़ रुपये में ऑनलाइन नीलाम किया गया। ये सिक्का 379 साल पुराना है। इस सिक्के हाल ही में एक कैंडी टिन में खोजा गया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह चांदी का सिक्का औपनिवेशिक न्यू इंग्लैंड में ढाले गए पहले सिक्कों में से एक है, इसीलिए इसकी वैल्यू इतनी अधिक है।
क्या छपा सिक्के पर
न्यू इंग्लैंड के लिए इस्तेमाल होने वाले 'NE' को सिक्के के एक तरफ लिखा (छपा) गया है, जबकि रोमन अंक में XII दूसरी तरफ लिखा हुआ है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार लंदन स्थित मॉर्टन एंड ईडन लिमिटेड के मुताबिक अमेरिका के एक अज्ञात इंटरनेट बोलीदाता ने इस पुराने सिक्के को 2.6 करोड़ रुपये में बेचा गया।
अनुमान से अधिक कीमत
एक कॉइन एनालिस्ट कहते हैं कि इस स्पेशल सिक्के को इतनी अधिक पर बेचा जाने से वे आश्चर्यचकित नहीं हैं। एक बयान में कॉइन एनालिस्ट जेम्स मॉर्टन ने कहा है कि भुगतान की गई राशि अनुमान से अधिक रही। जेम्स के अनुसार उम्मीद से अधिक नीलामी की रकम जबरदस्त सिक्के के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती है।
कैसा था सिक्कों का चलन
एक और अहम बात यह है कि 1652 से पहले, इंग्लैंड, नीदरलैंड और स्पेनिश साम्राज्य के सिक्कों को न्यू इंग्लैंड में वैलिड करेंसी माना जाता था। ऑक्शनर्स के अनुसार 1652 में सिक्का बनाने वाली टकसाल 1682 में बंद हो गई थी। इस सिक्के को एनालाइज करने वाले जानकार कहते हैं कि उन्हें अपनी आँखों पर विश्वास ही नहीं हुआ जब उन्होंने महसूस किया कि यह न्यू इंग्लैंड शिलिंग का एक उदाहरण है।
सिक्कों की कमी थी
इतिहास के अनुसार सिक्कों की कमी थी और इसीलिए जॉन हल को मैसाचुसेट्स जनरल कोर्ट ने बोस्टन मिंटमास्टर के रूप में नियुक्त किया था। ऐसा कहा जाता है कि हल उत्तरी अमेरिका के पहले चांदी के सिक्कों के उत्पादन की देखरेख के लिए जिम्मेदार थे। यानी उन्हें ये जिम्मेदारी उन पर थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications