नई दिल्ली, सितंबर 29। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल में पेमेंट के लिए यूपीआई लाइट लॉन्च किया था। इस सेवा को शुरू करने का मकसद 200 रुपये तक के छोटे अमाउंट के भुगतान को सरल बनाना है। यूपीआई से पेमेंट करने का एक और रुप है। यूपीआई 123पे भी फीचर फोन से पेमेंट करने की सुविधा दे रहा है। हालांकि, यूपीआई के इन दोनों पेमेंट सिस्टम को लेकर लोग काफी कंफ्यूज हैं। लोग लाइट और यूपीआई123पे में अंतर नहीं समझ पा रहे हैं। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने यूपीआई लाइट से पेमेंट करने और यूपीआई123पे सुविधा से पेमेंट करने में अंतर बताया है, चलिए आपको समझाते हैं।
कैशलेश ट्रांजेक्शन के लिए शुरू हुई थी यूपीआई
देश में कैश के माध्यम से लेनदेन को कम करने के लिए रिजर्व बैंक ने यूपीआई सुविधा को लांच किया था। यूपीआई के जरिए बैंक खातों के बीच पैसे कैशलेस लेनदेन किया जाता है। यूपीआई के शुरू होने के बाद अब ग्राहकों को ट्रांजैक्शन के वक्त बैंक खाता और कार्ड संबंधित जानकारियां बार बार साक्षा नहीं की जा सकती। यूपीआई की एक लिमिटेशन रही हैं कि इसके यूज के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट की आवश्यकता रहती है। आरबीआई ने अब इस परेशानी का हल भी निकाला है। रिजर्व बैंक ने यूपीआई123पे सुविधा लॉन्च की है।
आखिर क्या है यूपीआई123पे
यूपीआई 123पे के माध्यम से लोग अब अपने फीचर फोन की मदद से आप यूपीआई के हर तरह का लेनदेन कर पाएंगे। चलिए हम आपकों इसे इस्तेमाल करने की विधी बताते हैं।
1. आपको सबसे पहले यूपीआई123पे सुविधा से अपने बैंक खाता को लिंक कराना होगा। खाता जोड़ने के लिए आईवीआर नंबर (08045163666, 08045163581 या 6366200200) पर कॉल करना होता है।
2. अब अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करके यूपीआई पिन जनरेट करना होगा।
3. इस प्रक्रिया के बाद आईवीआर नंबर पर कॉल कर के मनी ट्रांसफर, एलपीजी बिल या बिजली बिल भरने जैसी सेवाओं का विकल्प चुने
4. पैसा भेजने के लिए आपको जिसे पैसै भेजना है उसका फोन नंबर और सेवा का चुनाव और फिर पिन डालना होगा।
5. इस प्रक्रिया के बाद पैसा आपके खाते से कट जाएगा और दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।
यूपीआई लाइट क्या होता है।
यूपीआई लाइट एक डिवाइस आधारित वॉलेट सुविधा है। इस सुविधा की मदद से ग्राहक इंटरनेट का प्रयोग किए बिना किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसे भेंज सकता है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए बैंक खाते से ऐप के वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने होंगे, इसके लिए आपकों इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती है।
क्या है प्रक्रिया
1. यूपीआई लाइट का प्रयोग करने के लिए अपने फोन में इसके ऐप को डाउनलोड करना होगा।
2. डिवाइस को अनलॉक करने के तरीके से इसे प्रोटेक्ट करना होगा। यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करने के लिए अलग पीन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
3. वॉलेट में अधिकतम 2000 रुपये रखे जा सकते हैं और इससे 200 रुपए तक का भुगतान करना होता है।
4. भविष्य में आरबीआई इस सेवा को भी इंटरनेट फ्री कर सकती है। इस तरह से पैसा लेन-देन करने में इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications