नई दिल्ली, जुलाई 6। अमेजन ने अपनी स्मार्टफोन अपग्रेड डेज सेल शुरू कर दी है। इस इवेंट में स्मार्टफोन और स्मार्टफोन एक्सेसरीज पर बढ़िया डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे। ग्राहक वनप्लस, शिओमी, सैमसंग, ऐप्पल, वीवो और ओप्पो सहित अपने पसंदीदा स्मार्टफोन ब्रांड्स पर इस सेल में 40 फीसदी तक की छूट का मजा ले सकते हैं। साथ ही आपको हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग एम32, वनप्लस नोर्ड सीई 5जी, रेडमी नोट 10एस, टेक्नो स्पार्ट 7टी पर अच्छे बैंक ऑफर्स मिलेंगे। जानते हैं इस की पूरी डिटेल।
कब तक है मौका
ये सेल 8 जुलाई रात 11:59 बजे तक लाइव रहेगी। आपको स्पेशल बैंक कार्ड का उपयोग करने पर अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड या ईएमआई भुगतान का उपयोग करके 1,250 रुपये तक 10 प्रतिशत की इंस्टैंट छूट का भी मजा ले सकते हैं। आपको चुनिंदा स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर एक्सचेंज ऑफर और 12 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ मिलेगा।
वनप्लस स्मार्टफोन्स
इस सेल में वनप्लस मॉडल्स पर शानदार छूट और ईएमआई ऑप्शन मिलेंगे। हाल ही लॉन्च किये गये वनप्लस नोर्ड सीई 5जी कीमत सेल में 22,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं वनप्लस 9 5जी सीरीज को आकर्षक बैंक ऑफर्स के साथ 39,999 रुपये से खरीदा जा सकता है। वनप्लस स्मार्टफोन बैंक ऑफर्स के साथ 4,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदे जा ससकते हैं। साथ ही आपको 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।
शिओमी स्मार्टफोन्स
शिओमी ने हाल ही में कई दमदार फोन लॉन्च किए हैं। इनमें रेडमी नोट 10, रेडमी नोट 10एस और एमआई 11 सीरीज शामिल हैं। शिओमी भी स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर और छूट दे रही है। एमआई 11एक्स को आप एक्सचेंज ऑफर के साथ 29,999 रुपये की कीमत पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। डील को और अच्छा बनाने के लिए रेडमी सीरीज में बैंक ऑफ़र भी होंगे।
सैमसंग स्मार्टफोन्स
हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग एम32 के साथ आपको कंपनी की एम सीरीज की पूरी रेंज पर आकर्षक ऑफर्स का फायदा मिलेगा। इनमें टॉप रेटेड स्मार्टफोन्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट, आकर्षक बैंक ऑफर्स और 9 महीने तक की ईएमआई शामिल है। सेल में सैमसंग एम31एस 16,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं भारत के पहले 7000 एमएएच स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम51 पर 8,000 रुपये तक की छूट और अतिरिक्त बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं।
आईफोन पर छूट
ग्राहक आईफोन 12 को 9,000 रुपये की छूट के साथ 70,900 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं वीवो स्मार्टफोन आपको 30 प्रतिशत तक की छूट के साथ मिल जाएंगे। साथ ही वीवो को स्मार्टफोन पर 2,500 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। आप 12 महीनों तक की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ ओप्पो स्मार्टफोन पर 35 प्रतिशत तक की छूट ले सकते हैं। हाल ही में लॉन्च किया गया आईक्यूओओ जेड3 5जी फोन को सेल के दौरान आप लॉन्च मूल्य (19,990 रुपये) के मुकाबले सिर्फ 16,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें एसबीआई बैंक इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर शामिल है। स्मार्टफोन देश का पहला स्नैपड्रैगन 768 प्रोसेसर डिवाइस है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications