नई दिल्ली, अक्टूबर 18। फेस्टिव सीजन पूरे जोरों पर है। ढेरों सेल चल रही हैं। शायद ही ऐसा कोई प्रोडक्ट हो, जिस पर आपको डिस्काउंट न मिले। जिन प्रोडक्ट्स पर आपको सेल में छूट नहीं मिलेगी, उन पर बैंक आपको ऑफर पेश करेंगे। कार जैसी महंगे आइटमों पर आपको कंपनियों और उनकी डीलरशिप से डिस्काउंट मिलेगा। बहरहाल हम आपके लिए यहां लाएं कई कंपनियों के ऐसे प्रोडक्ट्स की डिटेल, जिन पर काफी तगड़ी छूट मिल रही है। ये ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जो आप रोजमर्रा के जीवन में यूज करते हैं। ये प्रोडक्ट्स 599 रुपये से कम कीमत में अमेजन की सेल में उपलब्ध हैं। जिन ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स की हम डिटेल देंगे, उनमें रियलमी, शिओमी, सोनी, जेबीएल, विप्रो, जेब्रोनिक्स और एम्ब्रेन शामिल हैं।
सोनी के हेडफोन
आपको सोनी एमडीआर-जेडएक्स110ए वायर्ड ऑन ईयर हेडफोन पर 61 फीसदी की छूट मिलेगी। ये प्रोडक्ट आपको 61 फीसदी की छूट के साथ 549 रु में मिलेगा। सोनी एमडीआर-जेडएक्स110ए वायर्ड ऑन ईयर हेडफोन फोल्डिंग डिजाइन के साथ डिजाइन किए गए हैं। सोनी के ये हेडफोन 30 मिमी डायनामिक ड्राइवर्स के साथ आते हैं। आपको इसमें क्लियर वॉयस एक्सपीरियंस मिलेगा।
रियलमी बड्स क्लासिक वायर्ड ईयरफोन्स
रियलमी बड्स क्लासिक वायर्ड ईयरफोन्स पर अमेजन की सेल में 43 फीसदी की छूट दी जा रही है। ये ईयरफोन्स आपको केवल 399 रु में मिल जाएंगे। 14.2 मिमी ड्राइवर्स के साथ तैयार किए गए ये ईयरफोन्स शानदार साउंड एक्सपीरियंस की पेशकश करते हैं।
एम्ब्रेन 10000 एमएएच एलआई-पॉलीमर पावरबैंकआज के समय में फोन का इस्तेमाल काफी अधिक हो गया है। इसलिए आपको हर मय पावरबैंक की जरूरत पड़ सकती है। एम्ब्रेन 10000 एमएएच एलआई-पॉलीमर पावरबैंक आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस पावरबैंक पर 63 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इससे आपको ये पावरबैंक केवल 549 रुपये में मिलेगा।
एमआई ईयरफोन
एमआई ईयरफोन बेसिक पर भी बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन की सेल में आपको यह प्रोडकट केवल 329 रु में मिल सकता है। ये ईयरफोन तीन रंगों में उपलब्ध है, जिनमें ब्लू, रेड और ब्लैक कलर शामिल हैं। ये ब्रांड शिओमी का है।
विप्रो स्मार्ट बल्ब
विप्रो वाई-फाई इनेबल्ड स्मार्ट एलईडी बल्ब पर भी बढ़िय डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये बल्ब एलेक्सा सपोर्ट के साथ आता है। अमेजन की सेल में इस बल्ब को, जिसकी कीमत 1290 रु है, आप 437 रुपये में खरीद सकते हैं।
जेबीएल हेडफोन्स
जेबीएल सी50एचआई हेडफोन्स पर 50 फीसदी की छूट मिल रही है। आपको यह हेडफोन्स सिर्फ 498 रुपये में मिल जाएंगे।
जेब्रोनिक्स जेब-काउंटी वायरलेस ब्लूटूथ पोर्टेबल स्पीकर
जेब्रोनिक्स जेब-काउंटी वायरलेस ब्लूटूथ पोर्टेबल स्पीकर बेहद काम का प्रोडक्ट है। आपको इस पर अमेजन सेल में 60 प्रतिशत की भारी छूट मिलेगी। इस तरह आप ये मॉडल 399 रुपये में खरीद सकते हैं। ये सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। अमेजन की सेल में ट्रेडमिल, एक्सरसाइज साइकिलों, एक्सरसाइज स्टेपर्स, डंबल्स और अन्य सामानों पर भी भारी छूट दी जा रही है। कॉकटू सीटीएम-08 1.5 एचपी पीक डीसी मोटराइज्ड ट्रेडमिल ट्रेडमिल अधिकतम 90 किलो वजन को सपोर्ट करती है। आप इस ट्रेडमिल को सिर्फ 9999 रु में घर ला सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications