एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने अमेजन को अपनी रीटेल कंपनी में 20 अरब डॉलर की हिस्सेदारी देने की पेशकश की है।
नई दिल्ली: एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने अमेजन को अपनी रीटेल कंपनी में 20 अरब डॉलर की हिस्सेदारी देने की पेशकश की है। मिली जानकारी के अनुसार अमेजन.इन को अपने खुदरा व्यापार में लगभग 20 अरब डॉलर की हिस्सेदारी बेचने की पेशकश कर रही है। एक रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि रिलायंस अपने रीटेल बिजनेस में 40 फीसदी तक हिस्सेदारी अमेजन को बेचना चाहती है। Reliance Retail को मिला सिल्वर लेक का 7,500 करोड़ रुपए का निवेश ये भी पढ़ें

20 अरब डॉलर की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में रिलायंस
वहीं बिजनेस साइट के खबर के मुताबिक अमेजन, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में निवेश करने के बारे में रूचि ले रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज, अमेजन की सहायक कंपनी में 40 फीसदी हिस्सेदारी के रूप में बेचने के लिए तैयार है। अगर यह डील सफल होती है तो न केवल भारतीय खुदरा बाजार में प्रतिस्पर्धा पैदा करेगा, बल्कि दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते उपभोक्ता बाजारों में दुनिया के सबसे अमीर जेफ बेज़ोस और एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी का दबदबा भी बढ़ जाएगा। मिली जानकारी में आंकड़ों के अनुसार 20 अरब डॉलर का यह सौदा भारत के साथ-साथ अमेजन के लिए भी सबसे बड़ा सौदा होगा। बता दें कि फिलहाल, अमेजन के एक प्रतिनिधि ने इस डील को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
रिलायंस 200 अरब डॉलर मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी
दूसरी तरफ बता दें कि वह गुरुवार को रिलायंस के शेयर में करीब 6 फीसदी तक तेजी देखने को मिली। इस तरह रिलायंस 200 अरब डॉलर का मार्केट कैप पार करने वाली भारत की पहली सूचीबद्ध कंपनी बन गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों ने गुरुवार को शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत से ही लंबी छंलाग भरी और कंपनी का बाजार पूंजीकरण 14 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया।
सिल्वर लेक में निवेश करेंगी कंपनी
वहीं इससे पहले बुधवार को सिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस रीटेल में 1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। रिलायंस रीटेल देशभर में 10,000 से अधिक स्टोर चलाती है। हाल में उसने फ्यूचर ग्रुप के रीटेल कारोबार का अधिग्रहण किया था। इस बारे में ऐमजॉन और रिलायंस ने कोई टिप्पणी नहीं की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications