नई दिल्ली, मई 17। देश भर में इस समय गेंहू के दाम बढ़ रह हैं। इससे आटे की कीमतें भी बढ़ रही हैं। आटा एक ऐसी खाई जाने वाली चीज है, जिसके बिना शायद ही किसी का कोई दिन गुजरता हो। आटे के दाम प्रति किलो 30 रु तक पहुंच गए हैं। ऐसे में आपके किचन का बजट बिगड़ना तय है। यदि आप भी महंगे आटे से परेशान हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि एक जगह केवल 1 रु में किलो आटा मिल रहा है। आगे जानिए इस ऑफर की पूरी डिटेल।
कहां चल रहा ऑफर
आटे ने किचन का बजट बिगाड़ दिया पर टेंशन की कोई बात नहीं। आप बेहद कम कीमत पर आटा खरीद सकते हैं। आप केवल एक रुपये में एक किलो आटा ले सकते हैं। इसके लिए भी आपको कहीं नहीं जाना बल्कि आपको इतना सस्ता आटा घर बैठे मिलेगा। ये ऑफर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर चल रहा है। अमेजन की ग्रोसरी साइट अमेजन फ्रेश ये ऑफर पेश कर रही है।
नहीं मिलेगा बार बार मौका
ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर किराने का सामान भी मिलता है, इसी पर आटे पर शानदार ऑफर आया है। अमेजन का ग्रोसरी साइट अमेजन फ्रेश पर सस्ते में किराने का सामान मिल रहा है। इसी ऑफर के तहत आप यहां से आपको 1 रु में 1 किलो आटा मिल जाएगा। ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। बता दें कि अमेजन फ्रेश पर आपको पिल्सबरी चक्की फ्रेश आटे का एक किलो का पैक 1 रुपये में मिल रहा है।
जानिए जरूरी नियम
इस ऑफर में लिस्टेड सामान ही एक रुपये में मिल रहा है। पर ध्यान रहे कि आपको 1 रु में 1 किलो आटा खरीदने के लिए और भी खरीदारी करनी होगी। ये खरीदारी 198 रु की है। यानी आपको कम से कम 199 रु की खरीदारी करनी होगी। इसमें 1 रु का आटा और 198 रु का बाकी सामान शामिल है। ऐसा करने पर ही आपको सस्ते में आटा मिलेगा।
और भी हैं कई आइटम
अमेजन फ्रेश पर अभी एक ऑफर चल रहा है। इसमें आप आटे के अलावा कई सारे और ग्रोसरी आइटम भी 1 रुपये में खरीद सकते हैं। ऑफर के तहत एक वॉटरमेलन भी 1 रु में खरीदा जा सकता है। इसी तरह आधा किलो आलू भी मात्र 1 रुपये में मिल रहे हैं।
50 फीसदी तक डिस्काउट
इसके अलावा कई आइटम भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें कई घरेलु सामान हैं, जिन पर अमेजन फ्रेश 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रही है। ध्यान रहे कि अमेजन फ्रेश पर ऐसे ऑफर आते रहते हैं। अमेज़न इंडिया ने चंडीगढ़ में ऑनलाइन किराना सेवा शुरू करते हुए अमेज़न फ्रेश का विस्तार किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ में उपभोक्ताओं को अब अमेज़ॅन फ्रेश ऐप के माध्यम से 3,000 से अधिक किराना उत्पाद मिलेंगे, जिसमें ताजा फल-सब्जी भी शामिल है। चंडीगढ़ में ग्राहक अब उच्च गुणवत्ता वाले स्थानीय रूप से उगाए गए फलों और सब्जियों को खरीद सकेंगे। यह पूरे क्षेत्र के स्थानीय किसानों को बाज़ार का लाभ उठाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनने में मदद करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications