नई दिल्ली, जुलाई 19। कड़ी मेहनत का न तो कोई विकल्प है और न ही कड़ी मेहनत बेकार जाती है। अगर आपने कड़ी मेहनत की है तो आखिर में आपको इसका फायदा मिलेगा ही मिलेगा। कुछ ऐसा ही हुआ है सोनीपत, हरियाणा के एक किसान के बेटे के साथ। सोनीपत के एक किसान के बेटे के इस बात को पूरी तरह से सच कर दिखाया। उन्होंने कड़ी मेहनत से एक शानदार जॉब हासिल की है और वो भी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक अमेजन में।
सालाना मिलेंगे 67 लाख रु
22 साल के अवनीश छिकारा ने होम ट्यूशन देकर अपनी बीटेक की फीस भरी। लेकिन अब वह अमेज़न के लिए काम करेंगे और उन्हें सालाना 67 लाख रुपये की सैलेरी मिलेगी। अवनीश क्रावेरी गांव के किसान-सह-ड्राइवर के बेटे हैं और सोनीपत के मुरथल में दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र हैं।
कैसे मिली कामयाबी
आज अवनीश को मिली ये उपलब्धि उनके दृढ़ संकल्प के माध्यम से हासिल हुई है, जिसने उसके माता-पिता को वास्तव में गौरवान्वित किया है। मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने अपने परिवार के पास सीमित संसाधनों को होते हुए उन चुनौतियों का जिक्र किया जिनका उन्हें सामना करना पड़ा था।
रोजाना कई घंटे करते थे पढ़ाई
एक समय था अवनीश के पास अपनी विश्वविद्यालय की फीस भरने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन उन्होंने किसी तरह मैनेज किया। इसके लिए उन्होंने ट्यूशन भी पढ़ाई। अब उनकी मेहनत रंग ले आई। अवनीश ने यह भी बताया कि इंजीनियरिंग की क्लास के बाद वह रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करते थे।
किया था इंटर्नशिप के लिए आवेदन
उन्होंने महामारी के दौरान 2.40 लाख रुपये के मासिक वेतन पर अमेज़न में इंटर्नशिप के लिए भी आवेदन किया था। इंटर्नशिप के दौरान उनके काम से प्रभावित होकर, उन्हें अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी ने 67 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज की ऑफर की। एक साल बाद यह पैकेज 1 करोड़ रुपये तक जा सकता है।
खूब हो रही वाहवाही
दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुलपति प्रो अनायत ने अवनीश की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि मामूली पृष्ठभूमि के एक छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि अन्य छात्र अवनीश की कहानी से प्रेरणा लेंगे और अधिक से अधिक चीजों के लिए प्रयास करेंगे। कम रिसोर्सेज के साथ बड़ा मुकाम हासिल करने की यह कहानी दूसरों को भी प्रेरित करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications