नई दिल्ली, अक्टूबर 3। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2021 की सेल सभी यूजर्स के लिए 3 अक्टूबर से शुरू हो गयी है। अमेजन के प्राइम मेंबर्स के लिए सेल पहले से ही लाइव है। यह भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा सबसे बड़ी सेल्स में से एक है। सेल में ढेरों प्रोडक्ट्स कैटेगरियों में कई बेस्ट डील्स पेश की गयी हैं। बता दें कि फिलहाल यह खुलासा नहीं किया गया है कि सेल कब तक चलेगी। हालांकि इसके 4 नवंबर को दिवाली तक जारी रहने की संभावना है। आप वेबसाइट को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बांग्ला और मराठी सहित कई भाषाओं में देख सकते हैं।
1000 से अधिक ब्रांड्स के नये प्रोडक्ट लॉन्च
अमेजन के अनुसार ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 1000 से अधिक ब्रांड्स, जैसे सैमसंग, श्याओमी, ऐप्पल, सोनी, बोट, लेनोवो, आसुस, फॉसिल, लेवी, बॉश, पिजन और बजाज आदि, के नए प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे। सेल में एचडीएफसी बैंक पार्टनर बैंक है। इसका मतलब है कि एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करके किए गए सभी भुगतान पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। एचडीएफसी बैंक के माध्यम से किए गए सभी ईएमआई लेनदेन पर भी छूट मिलेगी। आपको अमेजन पे का उपयोग करके डेली ट्रांजेक्शन करके सेल के दौरान 5,000 रुपये तक की बचत का भी मौका मिलेगा।
15 राज्यों में 60 से अधिक फुलफिलमेंट सेंटर्स
अमेजन का दावा है कि कंपनी ने 15 राज्यों में 60 से अधिक फुलफिलमेंट सेंटर्स के साथ अपने विक्रेताओं को 43 मिलियन क्यूबिक फीट की पेशकश के जरिए अपनी स्टोरेज कैपेसिटी में 40% की वृद्धि की है और अपने पूर्ति नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने अपने डिलीवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार किया है। इसके पास 1700 पार्टनर डिलिवरी स्टेशन हैं।
स्मार्टफोन्स, टीवी, लैपटॉप आदि पर ऑफर
सेल में शिओमी, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, डायसन, व्हर्लपूल और कई अन्य ब्रांड्स पर ऑफ़र और इनके प्रोडक्ट पहले ही पेश किए जा चुके हैं। सेल में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, ईयरबड्स, टैबलेट, स्पीकर सहित विभिन्न कैटेगरियों के प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स पेश किए गए हैं। खरीदारों को कैशबैक, एक्सचेंज ऑफ़र और बैंक ऑफ़र के रूप में विभिन्न छूट भी मिलेंगी।
अमेज़न प्राइम मेंबरशिप पाएं
अमेज़न प्राइम मेंबर्स को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हर सेल का जल्दी एक्सेस मिलता है। इनसदस्यों को अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके सभी खरीद पर असीमित मुफ्त फास्ट डिलीवरी और असीमित 5% रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलते हैं। इसके अलावा, प्राइम मेंबर्स को प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक और कई अन्य सेवाओं का भी एक्सेस मिलता है।
वेबसाइट चेक करते रहें
प्लेटफ़ॉर्म पर ऑफ़र या कोई प्रोडक्ट कब तक उपलब्ध है, ये फिक्स नहीं है। त्योहारी सीजन के दौरान अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2021 सेल ऑफ़र और छूट का केंद्र है। अगर आप किसी डील से चूके तो नुकसान होगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप समय-समय पर अमेजन की वेबसाइट या ऐप चेक करते रहें ताकि आप किसी बड़े ऑफर से न चूकें। सेल के दौरान किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले आपको कीमत की तुलना अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से करनी चाहिए। कीमतें समान हो सकती हैं, मगर बैंक ऑफ़र, पेमेंट ऑप्श, कैशबैक या डिलीवरी शुल्क अलग हो सकते हैं। यही चीज आपको फायदा दिलाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications