अमेजन इंडिया ने भारत में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी है। अमेजन इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह बेंगलुरू के कुछ हिस्सों में अपनी फूड डिलीवरी सेवा को लॉन्च कर रही है।
नई दिल्ली: अमेजन इंडिया ने भारत में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी है। अमेजन इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह बेंगलुरू के कुछ हिस्सों में अपनी फूड डिलीवरी सेवा को लॉन्च कर रही है। बता दें कि अमेजन की इस कदम से ई-कॉमर्स कंपनी देश में जोमैटो और स्विगी को कड़ी टक्कर देगी। अमेजन इंडिया कई महीनों से इस सेवा की टेस्टिंग कर रही थी। कंपनी ने यह एलान ऐसे समय में किया है जब जोमैटो और स्विगी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच अपने 1600 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की बात कही है।

मालूम हो कि अमेजन इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहक उन्हें कुछ समय से कह रहे थे कि वे अमेजन पर दूसरी जरूरी चीजों की खरीदारी करने के साथ तैयार खाने को ऑर्डर करना पसंद करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यह विशेष तौर पर सही है क्योंकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहेंगे। वे इस बात को भी समझते हैं कि लोकल बिजनेस को जो मदद मिल सके, उन सब की जरूरत है। कंपनी ने भारतीय बाजार में उसके विस्तार करने की योजना के बारे में आगे कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अमेजन फूड को बेंगलुरू के चुनिंदा पिन कोड पर लॉन्च किया जाएगा। इससे ग्राहक चुने गए लोकल रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन से ऑर्डर कर पाएंगे जो कंपनी के उच्च सुरक्षा मानकों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने बताया कि वे सुरक्षा के सबसे ऊंचे मानकों का पालन कर रहे हैं। वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ग्राहक अच्छे अनुभव के साथ सुरक्षित रहें।
इन पिन कोड में मिलेगी सर्विस
यह सेवा शुरुआत में बेगलुरू के चार पिन कोड में उपलब्ध होगी और 100 से ज्यादा रेस्टोरेंट को कवर करेगी। इनमें Box8, Chai point, Chaayos, Faasos, Mad Over Donuts जैसे आउटलेट के साथ Radisson और Marriott जैसी होटल चेन के रेस्टोरेंट भी शामिल होंगे। कोई भी व्यक्ति अमेजन ऐप के जरिए ऑर्डर कर सकता है लेकिन यह विकल्प वर्तमान में इन 4 पिन कोड 560048, 560037, 560066 और 560103 वाले ग्राहकों को ही दिखेगा। अमेजन भारत में फूड डिलीवरी सर्विस को अपने कर्मचारियों के बीच छह महीने से ज्यादा समय से टेस्ट कर रही है। अमेजन का फूड डिलीवरी के क्षेत्र में आना जोमैटो और स्विगी के लिए बड़ी चुनौती हो सकता है जिनका देश के फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा हिस्सा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications