लॉकडाउन में टेलिकॉम कंपनियां दौरान यूजर्स को बेहतर सर्विस मुहैया कराने के लिए आए दिन नए प्लान पेश कर रही हैं। इसके साथ ही कुछ पुराने प्लान्स में भी बदलाव किया जा रहा है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन में टेलिकॉम कंपनियां दौरान यूजर्स को बेहतर सर्विस मुहैया कराने के लिए आए दिन नए प्लान पेश कर रही हैं। इसके साथ ही कुछ पुराने प्लान्स में भी बदलाव किया जा रहा है। एयरटेल, वोडाफोन आईडिया, रिलायंस जियो में यूजर्स को जहां कई वीडियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। वहीं अब बीएसएनएल ने अपने पोस्टपेड प्लान यूजर्स के लिए अमेजन प्राइम का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देने की घोषणा की है। जो कि कंपनी के कुछ ही प्लान्स के साथ उपलब्ध होगा। तो चलिए जानते हैं बीएसएनएल के कौन-से प्लान के साथ अमेजन प्राइम का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

बीएसएनएल के इन प्लान पर मिलेगा फ्री अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन
बीएसएनएल पोस्टपेड यूजर्स 399 रुपये से लेकर 999 रुपये तक वाले प्लान्स में अमेजन प्राइम का मुफ्त सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें 399 रुपये, 401 रुपये, 499 रुपये, 525 रुपये, 725 रुपये, 798 रुपये, 799 रुपये, 1,125 रुपये और 1,525 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान शामिल हैं। इसके अलावा कुछ चुनिंदा सर्किल्स में यह सर्विस में 499 और 798 रुपये वाले प्लान के साथ उपलब्ध है। इन सर्किल्स में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।
बीएसएनएल ने अपने यूजर्स की सुविधा दी 5 मई
वैसे बता दें कि हाल ही में बीएसएनएल ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए लॉकडाउन के दौरान प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ाकर 5 मई कर दिया है। इसका लाभ उन यूजर्स को मिलेगा जिनके प्लान की वैलिडिटी लॉकडाउन के बीच में खत्म होने वाली है। ऐसे यूजर्स वैलिडिटी खत्म होने के बाद भी इनकमिंग कॉल का इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही कंपनी ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 5670099 पर कॉल करके यूजर्स अपना नंबर भी रिचार्ज करा सकते हैं। इसके लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। केवल एक कॉल के जरिए आपका नंबर रिचार्ज हो जाएगा। ये सर्विस ऐसे यूजर्स के लिए काफी उपयोगी है जो कि मोबाइल शॉप पर जाकर नंबर रिचार्ज कराते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications