अगले पांच साल में अमेजन देश में दस लाख नए रोजगार सृजित करने के लिए निवेश कर रहे हैं। जी हां दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन आने वाले पांच वर्षों में भारत में लगभग 10 लाख लोगों को रोजगार देगा।
नई दिल्ली: अगले पांच साल में अमेजन देश में दस लाख नए रोजगार सृजित करने के लिए निवेश कर रहे हैं। जी हां दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन आने वाले पांच वर्षों में भारत में लगभग 10 लाख लोगों को रोजगार देगा। ये जॉब अमेजन के टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और लोजिस्टिक्स नेटवर्क में होगी। अमेजन ने पिछले छह वर्षों में देश में निवेश के जरिये तकरीबन सात लाख लोगों को रोजगार दिया है।

दस लाख नई नौकरियां भारत में
बता दें कि कंपनी ने एक बयान में कहा कि अमेजन की योजना 2025 तक भारत में दस लाख नई नौकरियां पैदा करने की है। यह नौकरियां प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिलेंगी, इसमें इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कौशल विकास, सामग्री निर्माण, खुदरा सहित लोजिस्टिक्स के क्षेत्र में होगी। अमेजन के चीफ जेफ बेजोस ने बुधवार को घोषणा की कि वह भारत में 1 अरब डॉलर (7 हजार करोड़ रुपये) का निवेश करेंगे। ये निवेश भारत में छोटे आर मझौले उद्योगों को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने में मददगार साबित होंगी।
40 करोड़ से अधिक लोगों को प्रशिक्षण
आपको बता दें कि अमेजन डॉट कॉम के सीईओ जेफ बेजोस का कहना है कि हम भारत में अगले पांच वर्षों में 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे। बेजोस ने बुधवार को घोषणा की कि वह भारत में एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये से अधिक) का निवेश करेंगे ताकि लघु एवं मध्यम उद्योगों को ऑनलाइन लाने में मदद की जा सके और कंपनी 2025 तक 10 अरब डॉलर मूल्य के भारत में निर्मित सामान के निर्यात को प्रतिबद्ध है। भारत में रोजगार सृजन और कौशल विकास पहलों को प्राथमिकता दी गयी है। इसमें 2022 तक शहरी-ग्रामीण क्षेत्र के 40 करोड़ से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देना शामिल है।
भारत में 5.5 अरब डॉलर का निवेश किया अब तक
वहीं कंपनी ने बयान में कहा कि अमेजन की ओर से नौकरी देने की प्रतिबद्धता से व्यापारियों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमईएस) में निवेश से सामाजिक समावेश और सामाजिक गतिशीलता के प्रयास सफल होंगे, ताकि भारत में लोगों के लिए रोजगार खोजने, कौशल का विकास होने और उद्यमिता के अवसरों का विस्तार हो सके। भारत में नए निवेश से प्रतिभा को खोजने और निखारने में मदद मिलेगी, नौकरी के लिहाज से देखें तो इसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, सामग्री निर्माण और ग्राहक सहायता शामिल हैं। इस बात की भी जानकारी दें कि बेजोस ने बताया कि 2014 से अब तक कंपनी ने भारत में 5.5 अरब डॉलर का निवेश किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications