ऑनलाइन खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है, जल्द अमेजन की ग्रेट इंडियन सेल शुरू होने जा रही है।
नई दिल्ली: ऑनलाइन खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है, जल्द अमेजन की ग्रेट इंडियन सेल शुरू होने जा रही है। अमेज़न इंडिया की बहुप्रतीक्षित 'ग्रेट इंडियन सेल' वापस आ गई है, इसमें 19 से 22 जनवरी, 2020 तक बड़ी बचत की पेशकश की जा रही है। अमेजन प्राइम यूज़र्स के लिए सेल 12 घंटे पहले यानी 18 जनवरी दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। इस सेल में स्मार्टफोन, किचन, फैशन, ब्यूटी सहित कई सामानों पर छूट मिलेगी।
एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10 % की एडिशनल छूट
अमेजन सेल के लिए इस बार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से हाथ मिलाया गया है। बता दें कि अमेजन के ग्रेट इंडियन सेल में अगर आप एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करते हैं तो आपको 10 फीसदी की एडिशनल छूट भी मिलेगी। रेफ्रिजेरेटर की खरीद पर येस बैंक और इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड से और होम अप्लायंस की खरीद पर एचएसबीसी के कार्ड से 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
इन स्मार्टफोन पर मिलेगी 40 % की छूट
अमेज़न सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। शाओमी, रियलमी, ओप्पो, सैमसंग, वीवो और एलजी ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स और डिस्काउंट मिलेगा। टॉप ब्रैंड्स पर एक्सचेंज ऑफर्स के तहत 16,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। वहीं, 69 रुपये की शुरुआती कीमत पर मोबाइल अक्सेसरीज मिलेंगी। 833 रुपये प्रति माह की शुरुआती ईएमआई पर फोन लिया जा सकता है। सेल के दौरान Redmi Note 8 Pro की कीमत में कटौती की जाएगी, वहीं वनप्लस 7टी को 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज पर अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया जाएगा।
फैशन ब्यूटी पर मिलेगा 80% का डिस्काउंट
टॉप ब्रांड्स पर आपको 80 परसेंट की छूट मिलेगी। बेहतरीन ब्रैंड के फुटवियर, गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी, कपड़ों बैग और लगेज पर 80 फीसदी की छूट मिल रही है। जबकि, फुटवियर 80 फीसदी सस्ते मिलेंगे। अमेजन की सेल में लैपटॉप खरीदने पर 35,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। वहीं, कैमरे लेने पर 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। सेल में आप 299 रुपये की शुरुआती कीमत पर हेडफोन्स और स्पीकर खरीद सकते हैं। इसके अलावा, फिटनेस बैंड्स और स्मार्टवॉच पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक अमेजन इन पर सैकड़ों कैटेगरी में 20 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकते हैं।
होम अप्लायंस किचन प्रॉडक्ट्स पर 80% तक का डिस्काउंट
ग्रेट इंडियन सेल में होम ऐंड किचन प्रॉडक्ट्स पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। किचन ऐंड डाइनिंग पर 75 फीसदी तक की छूट मिलेगी। वहीं, फर्नीचर पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। सेल में टीवी ऐंड अप्लायंसेज पर 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। स्मार्ट एचडी टेलिविजंस पर 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। वहीं, 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन खरीद सकेंगे। 1126 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर इनवर्टर और एयर कंडीशन लिया जा सकता है। वहीं फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजेरेटर्स 16,990 रुपये में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अमेजन की सेल में इको, फायर टीवी और किंडल पर 45 फीसदी तक की छूट मिलेगी। फायर टीवी स्टिक पर 1200 रुपये तक की छूट मिलेगी। वहीं, इको और अलेक्सा डिवाइसेज पर 45 फीसदी तक की छूट आप पा सकते हैं। किंडल ई-रीडर्स पर 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications